4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांस्टेबल परीक्षा में धांधली का आरोप: कॉलेज के मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन

- निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Jul 21, 2018

कांस्टेबल परीक्षा में धांधली का आरोप: कॉलेज के मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन

कांस्टेबल परीक्षा में धांधली का आरोप: कॉलेज के मुख्य द्वार पर किया प्रदर्शन

बांदीकुई. राजेश पायलट महाविद्यालय के छात्रों ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को मुख्य द्वार पर नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रसंघ अध्यक्ष इन्द्रजीतसिंह प्रभाकर ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कई जिलों में दूसरी पारी का प्रश्न पत्र प्रथम पारी में ही परीक्षार्थियों को वितरित कर दिया गया। इससे प्रश्नपत्र की गोपनीयता उजागर हो गई।


इससे परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। लाखों छात्रों ने रात-दिन पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी की, लेकिन पुलिस के आला अधिकारी मामले से बच रहे हैं और कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।


इस दौरान हरिमोहन आजाद, महेन्द्रसिंह रलावता, सुनील खेड़ा, छात्र नेता लहरीराम सैनी, रत्तीराम मीणा, नीरज मीणा, जयप्रकाश सैनी, खुशीराम, अरविंद शर्मा एवं लोकेश शर्मा ने भी मामले की जांच कर दोषी कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जुआ खेलते पूर्व पार्षद सहित तीन गिरफ्तार, 57 हजार बरामद
दौसा. कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के भटियारा मोहल्ले में ताश-पत्ती से जुआ खेलते पूर्व पार्षद सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर 57 हजार रुपए बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश पर शहर में बढ़ ती जुआ-सट्टा जैसी आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए कोतवाल नरेशकुमार मीना ने हैड कांस्टेबल रामदेव के नेतृत्व में टीम का गठन किया। मुखबिर की सूचना पर भटियारा मोहल्ले में झाडिय़ों की ओट में बैठकर जुआ खेलते पूर्व पार्षद मोहनलाल प्रजापत, मोहम्मद जफर व शंभूदयाल साहू को गिरफ्तार किया।

ट्रेन की चपेट में आने से मौत
बांदीकुई. रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से दो पर रेलवे ट्रेक पार करते समय शनिवार तड़के राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक जने की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने पहुंच शव को शिनाख्तगी के लिए मोर्चरी में रखवाया।


जीआरपी ने बताया कि सुबह पौने 5 बजे एक यात्री रेलवे ट्रेक पार कर रहा था कि सामने से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र 38 साल, रंग गेहुंआ, कद साढ़े पांच फिट, सिर पर छोटे बाल, कॉफी कलर की टीशर्ट पहने हुए हैं। मृतक के पास कोई कागजात भी नहीं मिले हैं। जीआरपी ने मामला दर्ज कर मृतक की शिनाख्तगी के प्रसास शुरू कर दिए हैं।