5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेहंदीपुर बालाजी में विरोध के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

टोडाभीम प्रशासन की कार्रवाई
2 min read
Google source verification
remove encroachment in Mehandipur Balaji

मेहंदीपुर बालाजी में विरोध के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

मेहंदीपुर बालाजी. बालाजी धाम का विकास कराने के लिए स्वीकृत किए गए प्लान के अनुरूप राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम ने करौली जिले के बालाजी क्षेत्र में कार्य शुरू कर दिया है। टोडाभीम रोड पर सड़क निर्माण से पूर्व बुधवार को चिह्नित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई।


जानकारी के अनुसार सरकार ने सड़कों का विस्तार व पुनर्निर्माण के लिए करीब 16 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी कर आरएसआरडीसी को कार्य एजेंसी बनाकर निर्देश दिए थे। आरएसआरडीसी ने बालाजी मोड़ से बस स्टैण्ड तक फोरलेन निर्माण को गति दे दी है।

वहीं मुख्य बाजार व टोडाभीम रोड पर सड़क का विस्तार करने की कवायद तेज कर दी है। जहां कई दिनों पूर्व टोडाभीम प्रशासन द्वारा दुकान व धर्मशाला संचालकों को नोटिस जारी कर सड़क सीमा के मध्य से 30-30 फीट तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। ऐसे में कई लोगों ने तो अपने अस्थाई अतिक्रमण हटा लिए तथा पुख्ता निर्माण के खिलाफ बुधवार सुबह कार्रवाई शुरू हुई।


जहां उपखण्ड अधिकारी जगदीश आर्य के निर्देशन में पैमाइश के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास से दो जेसीबी द्वारा अतिक्रमण तोडऩे की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ लोगों ने पुख्ता निर्माण तोडऩे का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।

विरोध की सूचना पर टोडाभीम विधायक घनश्याम महर व पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीना भी मौके पर पहुंचे। जहां लोगों ने भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। बाद में विधायक समेत सभी लोग दौसा क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को देखने पहुंचे। लोगों का आरोप है कि आरएसआरडीसी द्वारा दौसा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए 50 फीट जगह का अधिग्रहण किया जा रहा, लेकिन करौली क्षेत्र में 60 फीट जगह का अधिग्रहण कर पुख्ता निर्माण तोड़े जा रहे हैं।

लोगों ने भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए पुख्ता निर्माण नहीं तोडऩे की मांग की। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं कार्रवाई के दौरान बड़ी तादात में पुलिस बल भी तैनात रहा।