
अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बहिष्कार: बाइक रैली निकाल जताया विरोध
दौसा. एडीजे भर्ती परीक्षा में न्यायिक अधिकारियों को शामिल करने के विरोध सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य बहिष्कार गुरुवार को 15वें दिन भी जारी रहा। इससे पक्षकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं न्यायालय परिसर में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।
इस दौरान शहर में बाइक रैली निकालकर नारेबाजी कर विरोध जताया। रैली न्यायालय परिसर से रवाना होकर गुप्तेश्वर सर्किल पहुंची। इसमें शामिल अधिवक्ता सिर पर काली पट्टी बांधकर नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इस दौरान वकीलों ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कलक्टे्रट पहुंचकर मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्यमंत्री के नाम एडीएम राजवीरसिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
बाद मेंं धरनास्थल पर नारेबाजी की। अभिभाषक संघ अध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि राजस्थान एडवोकेट संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले में वकीलों की ओर से वाहन रैली निकाली गई एवं बैठक में लिए निर्णयानुसार शुक्रवार को 16वें दिन भी न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर महासचिव अतुल नागर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र जांगिड़, शिवेन्द्र शर्मा, आशीष हरितवाल, नरेश महावर, हनीस अली, सतीश पारीक, मो.आरिफ, चन्द्रमोहन जोशी, सीताराम दायमा, राजाबाबू जैन, सुरेश गुर्जर, जगजीवनराम, समर्थलाल मीना, विनोद बैन्दाड़ा, रामकेश बैरवा, रामेश् वर बैरवा, धमेन्द्र शर्मा, सीमा भारद्वाज नीलम शर्मा, जगदीशसिंह राजावत आदि मौजूद थे।
पुलिस थाने में हुई सीएलजी की बैठक
दौसा. कोतवालीपुलिस थाना परिसर में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां की अध्यक्षता में सीएलएजी सदस्य एवं शहर के प्रमुख लोगों की बैठक हुई। इसमें अधिकांश लोगों ने शहर में बढ़ती चोरियों की वारदातों पर चिंता जताई। वहीं शहर की यातायात व्यवस्था को भी दुरस्त करने के सुझाव दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं कोतवाली थाना प्रभारी गणपत राम चौधरी व यातायात पुलिस प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वे शहर के लोगों की राय के हिसाब से ही शहर में अतिक्रमण हटाएंगे। इस अवसर पर नगरपरिषद उपसभापति वीरेन्द्र शर्मा ने शहर में कॉलोनियों रहने वाले किराएदारों के सत्यापन करने का सुझाव दिया।
वहीं कोतवालीथाना प्रभारी ने भी लोगों से कहा कि शहर में अधिकांश लोगों ने अपने स्तर पर सीसीटीवी लगा रखे हैं उनमें मकानों एवं दुकानों की रिकॉर्डिंग हो जाती है, लेकिन सड़क की ओर बहुत ही कम कवर करते हैं। जबकि चोर मकान में सड़क पर सामने से ही प्रवेश करता है।
इस अवसर पर मानगंज व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौधरी, कांग्रेस जिला महासचिव गौपीशंकर चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश घोसी, पूर्व पालिकाध्यक्ष भैयाभाई, पूर्व पार्षद जाबिर खान, राजेन्द्र शर्मा, रसीदबाबू नागौरी, शिवकुमार गुप्ता, महेन्द्र आनन्द, भाजपा जिला प्रवक्ता दीपक जोशी समेत दर्जनों लोग मौजूदथे।
Published on:
21 Feb 2019 09:13 pm
