12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: दौसा में दुष्कर्म के बाद युवती ने कुएं में कूदकर दी जान

परिजनों ने युवक के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला

2 min read
Google source verification
Rape in dausa

दौसा. सदर थाना इलाके के श्यालावास गांव में एक युवती ने शनिवार देर रात मकान के समीप ही करीब 75 फीट गहरे कुएं में कूदकर जान दे दी। परिजनों ने महिला थाने में गांव के ही एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और युवती के कुएं में कूदकर जान देने का मामला दर्ज कराया। रविवार सुबह सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से युवती को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।

पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सदर थाना प्रभारी रामसिंह यादव ने बताया कि श्यालावास गांव से सूचना मिली थी कि एक युवती कुएं में गिर गई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को सुबह कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला अस्पताल ले आई। मामला महिला अत्याचार से जुड़ा होने के कारण महिला थाना पुलिस को जिला अस्पताल बुलाया गया।


महिला थाने के एसआई बनवारीलाल ने बताया कि युवती के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार रात को उसकी बहन (19) शौच करने गई थी। तभी गांव का ही बाबूलाल बैरवा उठा ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान जाग होने पर पीडि़ता की मां ने आरोपित युवक का पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। रात को घर पर उसकी बहन भी नहीं मिली। सुबह उठकर देखा तो पास के ही एक कुएं में उसका शव दिखाई दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप


दौसा. जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को जिले के तीन मरीजों के स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इससे चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया। इस माह में ही जिले में स्वाइन फ्लू के 8 मरीज मिल चुके हैं।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल स्थित स्वाइन फ्लू सैम्पल कलेक्शन सेन्टर पर जांच के लिए सैम्पल लेने के बाद रविवार को जयपुर से आई रिपोर्ट में दौसा निवासी आयुषि, रजना एवं मीरा के स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया है।

सूचना पर चिकित्सा विभाग की टीम आनन-फानन में मरीजों के घर पहुंची एवं एहतियात के तौर पर टेमीफ्लू दवा वितरित की। इस संबंध में ब्लॉक सीएमएचओ डॉ.नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसके लिए टेमीफ्लू का वितरण एवं आस-पास के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।