
खबर का असर: शहरी फीडर से जुड़ेगा अमरपुर बालिका आवासीय विद्यालय
खेड़ला. समीप के अमरपुर गांव में स्थित देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय को शहरी फीडर से जोड़कर पर्याप्त बिजली आपूर्ति की कार्रवाई शुरू हो गई है। फिलहाल अस्थाई रूप से विद्युत सप्लाई बहाल की गई है और छात्राओं क रात्रि के समय छात्रावास में रुकना भी आरंभ कर दिया है।
गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने 29 जुलाई के अंक में 'बिजली ना स्टाफ, ये कैसा छात्रावासÓ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर मामले को उजागर किया था। इसके बाद प्रशासन में हड़कम्प मचा और देवनारायण योजना को देख रहे कैबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने दिशा-निर्देश जारी किए। इस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने विद्युत निगम में फाइल भेजकर शहरी फीडर से जोडऩे की मांग की है। विद्युत निगम द्वारा एस्टीमेट बनाकर शीघ्र डिमांड नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कमलराम मीणा ने बताया कि डिमांड नोटिस जारी होते ही राशि जमा करा दी जाएगी। बिजली निगम के सहायक अभियंता कमलेश मीणा ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग से अमरपुर आवासीय बालिका विद्यालय को शहरी फीडर से जोडऩे के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। एस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए फाइल उ'चाधिकारियों को भेजी है।
वहीं आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि 1 जुलाई से ही जनरेटर की व्यवस्था कर बालिकाओं क आवास में रात्रि ठहराव आरंभ कर दिया गया है और स्टाफ की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है।
जीएसएस का किया भूमि पूजन
बांदीकुई. ग्राम पंचायत श्यालावास कलां के अटल सेवा केन्द्र के समीप बनने वाले जीएसएस का गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। पं.देवीसहाय शर्मा ने वैदिक मंत्रो"ाार के साथ पूजा-अर्चना कराकर नींव रखवाई। आरके पॉवर प्रोजेक्ट निदेशक रामकिशोर माल ने कहा कि जीएसएस का निर्माण होने से शहर व आस-पास बिजली सप्लाई में सुधार हो सकेगा।
ग्रामीण क्षेत्र में भी आए दिन होने वाली सप्लाई बाधित की समस्या से निजात मिल सकेगी। इस मौके पर राजू हैड, उम्मेदसिंह माल, धनसिंह, सुशीलकुमार, राजेश कुमार, सियाराम, जयराम, सुमेरसिंह एवं ललित कुमार मौजूद थे।
Published on:
03 Aug 2018 07:58 am
