4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अम्बेडकर जन सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत कराने की मांग
2 min read
Google source verification
bandikui sdo

अम्बेडकर जन सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

बांदीकुई. डॉ.भीमरामव अम्बेडकर जन सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा को ज्ञापन सौंप राजकीय उ"ा प्राथमिक विद्यालय कुटी को माध्यमिक में क्रमोन्नत कराने एवं क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत कराए जाने की मांग की। समिति अध्यक्ष प्रभूदयाल बैरवा ने बताया कि इस विद्यालय की स्थापना देश आजाद होने के साथ ही 1947 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के साथ हुई थी। वर्ष 1970 में उ"ा प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत हो गई।

इसके बाद से ही इस विद्यालय को माध्यमिक में क्रमोन्नत कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि इस विद्यालय में अधिकांश छात्र अनुसूचित जाति के अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय का भवन भी पूरी तरह जर्जर हो चुका है। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद होशियारसिंह कर्दम, नरेश वेद, पीडी बैरवा, पूरणमल नागर, रामजीलाल सागर एवं महेन्द्र जारवाल आदि शामिल थे। (निसं.)

विद्यालय परिसर में जमा पानी से विद्यार्थी परेशान


सिकंदरा ञ्च पत्रिका. राजकीय विद्यालय पालावास में बारिश का पानी जमा होने से विद्यार्थियों को कक्षा-कक्षों में आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने बताया कि बारिश के पानी की निकासी के लिए उपखण्ड अधिकारी व शिक्षा अधिकारियों को अवगत कराया है। विद्यार्थियों को कक्षों में अध्ययन के लिए बारिश के जमा पानी से गुजरना पड़ता है।


धरना-प्रदर्शन जारी


दौसा. कलक्ट्रेट पर पिछले दिनों से पटवार संघ एवं कानूनगो संघ का चल रहा धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस अवसर पर राजस्वकर्मियों ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी जायज मांगों को मान नहीं लेता तब तक वे यहां से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हीरादेवी भूमि प्रकरण में दर्ज मामला बिल्कुल गलत है, इसमें राजस्वकर्मियों को जबरन फंसाया जा रहा है।इस अवसर पर पटवार संघ जिलाध्यक्ष विजयसिंह जाटव, कैलाश जोशी, प्रदेश महामंत्री सुशील प्रधान, अलवर जिलाध्यक्ष सुरेश पाल, कैलाश त्रिवेदी, मोहनलाल शर्मा, राकेश शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रकाश मीना, अमरसिंह मीना, सतीश जाटव, कन्हैयालाल सैनी समेत कई पटवारी मौजूद थे।