5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृतं जलम् अभियान: तलाई खुदाई में दिखाया उत्साह

भागीरथों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
2 min read
Google source verification
amritam jalam

अमृतं जलम् अभियान: तलाई खुदाई में दिखाया उत्साह

गुढ़लिया-अरनिया. राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार में अमृतं जलम् अभियान के तहत गुढ़लिया स्थित तलाई में श्रमदान किया गया। इसमें ग्रामीणों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही ग्रामीण परात-फावड़े लेकर तलाई पर पहुंच गए। जहां करीब दो घण्टे तक खुदाई की। सिर पर मिट्टी से भरी तगरिया लेकर बाहर पॉल पर डालते दिखाई दिए। इसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कोलवा थाना प्रभारी शिवरामसिंह गुर्जर ने कहा कि पत्रिका सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करती है। ऐसे आयोजनों से आमजन में जागरुकता आती है। उन्होंने सभी लोगों से ऐसे कार्यक्रमों में सहभागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कांग्रेस जिला महासचिव शेषावतार शर्मा ने कहा कि अमृतं जलम अभियान के तहत श्रमदान करने से बारिश होने पर पानी भराव होगा। इससे जलस्तर काफी हद तक बढऩे से पानी की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पत्रिका हरयाव्ठो राजस्थान, सड़क सुरक्षा जैसे अभियान चलाती है। इनमें सभी को बढ़-चढ़कर सहभागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान को गांव-ढाणियों तक जोड़ा जाए। सरकार को भी मानसून आने से पहले बावडिय़ों की सफाई एवं खुदाई करानी चाहिए।


इस मौके पर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष महेश शर्मा, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष भागचंद मीणा, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण मीणा, शिक्षक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष गिर्राज अरनिया, ग्राम विकास अधिकारी सियाराम शर्मा, शिक्षा समिति अध्यक्ष राजेन्द्र भादूका, कजोड़ मीणा, रामलाल मीणा, गोपाल मीणा, कृष्णकुमार खण्डेलवाल, कमली देवी, लल्ली देवी, फूली देवी, प्रभाती देवी, दुर्गा देवी, धनबाई, भगवती, मोहरा एवं तोफली देवी ने भी श्रमदान किया।

दौसा. अपना घर सेवा समिति की ओर से फलसे वाले बालाजी के समीप तिवाडियोंं वाले श्मशान घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। ंइस दौरान नवनिर्मित हॉल, बरामदों एवं परिसर की साफ-सफाईकी गई। इससे वहां का स्वरुप निखरा हुआ नजर आया। संयोजक प्रभुनारायण गुर्जर ने बताया कि 29 जून को भरतपुर आश्रम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर
रामबाबू विजय, अनिल गर्ग, उम्मेदसिंह, गोकुलचन्द बैनाड़ा, बृजराजकिशोर शर्मा, पार्षद अशोक शर्मा, अखिलेश कुमार, रामकिशोर गुप्ता आदि ने बढ-चढकर सहयोग किया। अध्यक्ष प्रेमनारायण तिवाडी ने सभी का आभार जताया।