5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्चित ने दिखाए जौहर, 5 विकेट लेकर टीम को फाइनल में पहुंचाया

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
cricket

अर्चित ने दिखाए जौहर, 5 विकेट लेकर टीम को फाइनल में पहुंचाया

दौसा ग्रामीण. न्यू गुप्तेश्वर क्रिकेट क्लब की ओर से राजेश पायलट स्टेडियम पर चल रहे शेखावटी क्रिकेट कप के दौरान पहला सेमीफाइनल मैच आयोजित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए दौसा रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 129 रन बनाए। इसमें कमल सैनी ने 34 एवं पप्पू ने 30 रनों का योगदान दिया। अर्चित बजाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। गत दिवस अर्चित ने बल्लेबाजी में जौहर दिखाते हुए अद्र्धशतक बनाया था।


वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू गुप्तेश्वर क्रिकेट क्लब ने 5 विकेट के नुकसान पर 17 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया। इसमें संजय ने 34 रन बनाए एवं सोनू एवं योगेश ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अर्चित बजाज को चुना गया। मुख्य अतिथि अशोक खूंटेटा रहे एवं अम्पायर की भूमिका दीपक शर्मा एवं सचिन शर्मा ने निभाई। रविवार को दूसरा सेमीफाइनल राजस्थान पुलिस एवं दौसा चीतल्स के बीच होगा। इसके बाद फाइनल मैच खेला जाएगा। मुख्य अतिथि शेखावटी क्लासेज के निदेशक पार्षद सत्यप्रकाश मीना होंगे।

नगरपालिका की ओर से क्रिकेट में वार्ड 3 व वार्ड 11 ने की जीत दर्ज


बांदीकुई. नगरपालिका की ओर से रेलवे कॉलोनी स्थित गांधी ग्राउण्ड में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पहला मैच वार्ड 3 व 25 के बीच खेला गया। इसमें वार्ड 3 ने 24 रनों से मैच जीत लिया। वार्ड 25 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। वार्ड 3 ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसमें बलवरी ने 37 रनों का सहयोग दिया। जवाब में खेली वार्ड 25 की टीम 20 ओवर में 125 रन ही बना सकी। मैन ऑफ दी मैच बलवीरसिंह रहे। दूसरा मैच वार्ड 11 व वार्ड 26 के बीच खेला गया। इसमें वार्ड 11 ने 29 रन से मैच जीत लिया।


वार्ड 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 113 रन बनाए। इसमें साहिल मिश्रा ने 28 रनों का सहयोग दिया। जवाब में खेली वार्ड 26 की टीम 74 रन ही बना सकी। इसमें कृष्णकांत ने 19 व रविकांत ने 13 रन बनाए। मैन ऑफ दी मैच प्रेमचंद उर्फ बुल्ली रहे। पहले मैच में अतिथि के रूप में पालिका उपाध्यक्ष मनोज पटेल, पार्षद रतनसिंह, महेश यादव, व्याख्याता कुलदीप डोई एवं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी शुभम गुप्ता थे।

दूसरे मैच में अतिथि के रूप में पार्षद मुकेश माल, गिर्राजप्रसाद सैनी, बनवारीलाल बैरवा, समाजसेवी गौतम सेठी थे। निर्णायक मण्डल में एम्पायर की भूमिका महेश यादव, नवाब अहमद, मुकेश आर गौड़ एवं महेन्द्रसिंह सिदूद व स्कोरर राजकुमार सोनी,सतीश यादव, सुनील शर्मा व लाखनसिंह एवं कॉमेन्ट्रेटर तरूण यादव रहे।