
आकर्षक मॉडलों की लगाई प्रदर्शनी
दौसा. गुरुकुल स्कूल में गुरुवार को विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान से सम्बन्धि अनेक प्रदर्शनी रखी गई। जिनमें जेसीबी मशीन, लेपटॉप, स्मार्ट डस्टबीन वाटर साइकिल, सोलर सिस्टम,फ्री इलेक्ट्रिसिटी विद वाटर, एयर प्रेशर, एटीएम मशीन, टॉफी मशीन सिटी मॉडल, बबल मशीन, मार्डन सिटी, लिफ्ट सिस्टम, इलेक्ट्रिसिटी मोटर, वोलकेनों, हाइड्रोनेक आर्म प्रोजेक्टर, आरगन यूनिवर्स, वाटर प्योरीफाई, मैग्नेटिक फिश, विण्ड मिल, रोबोट, स्टेटस्कॉप, स्ट्रेक्टयर ऑफ आई तथा अन्य कई प्रदर्शनी लगाई गई।
बांदीकुई. शहर के बसवा रोड स्थित ब्राइट स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल में गुरुवार को विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेले का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान वेदप्रकाश सैनी ने बताया कि इसमें छात्रों ने स्वच्छ भारत, पवन चक्की, पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति, इलैक्ट्रॉनिक लिफ्ट, सक्रिय ज्वालामुखी, ड्रिम हाउस, जनरेटर, वैक्यूम क्लीनर, डिजिटल बोर्ड, सौर ऊर्जा, वायुदाब सहित अन्य मॉडल तैयार किए। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बाल मेले में छात्रों ने समोसे, पानीपुरी, चाऊमिन, बर्गर, दही पपड़ी, चॉकलेट, खिलौने, भेलपुरी, फ्रेंच फॉय, गुब्बारे, बर्फी, कचौरी, दही-भल्ले, पोहे, सेंडविच, पॉपकॉन, मूंगदाल, छाछ राबड़ी, कुरकुरे की स्टॉलें लगाई।
बडिय़ाल कलां. कस्बे में स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को विज्ञान दिवस पर प्रतियोगिताएं हुई। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य आरती सिलोटिया ने बताया कि विज्ञान दिवस पर मॉडल प्रदर्शनी, क्विज व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। क्विज में दसवीं कक्षा प्रथम रही। मॉडल प्रदर्शन में छात्रा ऊषा महावर, निबंध में छात्र गुलशन सिंह प्रथम स्थान पर रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने वाटर हार्वेस्टिंग, अम्लीय वर्षा, पर्यावरण प्रदूषण व मॉडल हाईवे से संबंधित विभिन्न मॉडलो का प्रदर्शन किया। डॉ.राकेश चौहान, जगदीश सिंह चौहान, कार्यक्रम प्रभारी हेमराज शर्मा, व्याख्याता राकेश प्रजापति, रूपचंद बैरवा, शारीरिक शिक्षक मनोज गुर्जर व महेन्द्र शर्मा उपस्थित थे। संचालन वरिष्ठ अध्यापक रामकिशोर सैनी ने किया।
लवाण. शेरसिंह रजवास ग्राम पंचायत स्थित राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विघालय में विज्ञान दिवस पर छात्र-छात्राओं ने कला उकेरी।
विकास अधिकारी हरकेश मीणा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों व प्रयोगो से ही प्रतिभाएं उभर कर सामने आती है। प्रधानाचार्य शिवशंकर प्रजापति ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने मॉडल बनाए हैं।
सैंथल. कस्बे स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया।इसमें विद्यार्थियों के शिक्षण से संबंधित गतिविधियों का प्रदर्शन स्वरचित मॉडल चार्ट एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मॉडल प्रतियोगिता में अभिनव सिद्ध ने प्रथम, सौरभ तौणगिरिया ने द्वितीय, एवं आरती सैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य कमला शर्मा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। रामबाबू धवल, ओमप्रकाश शर्मा, भंवर राजेन्द्र, हुकमचन्द शर्मा, छोटेलाल बैरवा, रामदयाल शर्मा, सरदारसिंह गुर्जर, राजेन्द्र शर्मा, अनिल गुप्ता, रमेशचन्द रैगर, सुनिता शर्मा, कंचन टेलर, श्रीराम आदि मौजूद थे।
Published on:
01 Mar 2019 11:13 am
