5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालाजी के दर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
mahendipur balaji

बालाजी के दर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मेहंदीपुर बालाजी. आस्थाधाम में होली महोत्सव मनाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मंदिर परिसर के आसपास समेत बाजार में भी अच्छी चहल-पहल बनी हुई है। होली पर स्वयंभू बालाजी महाराज के दर्शनार्थ भारी भीड़ उमड़ी।


बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत किशोरपुरी के सान्निध्य में अलसुबह पंडितों ने पंचामृत स्नान कराकर बालाजी महाराज को सोने का चोला चढ़ाकर बालरूप मनमोहक झांकी सजाई तथा सुगंधित पुष्पों से शृंगार कर छप्पनभोग की झांकी सजाई।

मंगला आरती में मंदिर के सामने दर्शनार्थियों की खचाखच भीड़ जमा हो गई। आरती के छींटे लेने के बाद दर्शनार्थी कतारबद्ध हो गए। कई घंटे इंतजार के बाद जयकारे लगाते हुए गर्भगृह पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने बालाजी को अर्जी, सवामणी का भोग लगाया तथा चोला चढ़ाकर खुशहाली की कामना की। इसके बाद भैरवबाबा, प्रेतराज सरकार, सीताराम दरबार व समाधि वाले बाबा के दर्शन कर मनौती मांगी। भीड़ के चलते टोडाभीम रोड़ स्थित पुलिस चौकी से आगे तक तथा उदयपुरा क्षेत्र में हिसार वाली गली में लम्बी कतारें लग गई।


पदयात्राओं का लगा रैला


होली मनाने के लिए हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व पंजाब समेत देशभर से बड़ी संख्या में पदयात्रियों के जत्थे हाथों में केसरिया निशान लेकर जयकारे लगाते हुए बालाजी धाम पहुंचे। दर्जनों पदयात्राएं मंदिर पहुंचकर बालाजी को ध्वजा अर्पित कर मनौती मांगी। वहीं श्रद्धालुओं के लिए आधा दर्जन जगहों पर भण्डारों का आयोजन भी किया गया। डीजे पर भजनों की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु लंगर में प्रसादी ले रहे थे। तथा लंगर समिति भी पूरे सेवाभाव के साथ जुटी रही।


महंत किशोरपुरी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मंदिर के सामने श्रद्धालुओं को दाना व नमकीन की प्रसादी का वितरण किया गया। इसके साथ ही महंत किशोरपुरी के निर्देशन में मंदिर ट्रस्ट के सेवक व्यवस्थाओं के बंदोबस्त में जुटे हुए देखे गए। श्रद्धालु मंदिर के सामने आपस में रंग-गुलाल लगाकर होली उत्सव मनाते देखे गए। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9 बजे ब्रह्मलीन महंत गणेशपुरी महाराज की समाधि स्थल पर होलिका दहन हुआ। इसमें हजारों लोग उमड़े।