12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dausa Accident: बांदीकुई में ट्रेलर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, मौके पर दो लोगों की हुई मौत, घायल जयपुर रेफर

दौसा के बांदीकुई में बुधवार शाम एक ट्रेलर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। हादसा दौसा-कठूमर स्टेट हाईवे पर हुआ।
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Kamal Mishra

Aug 12, 2026

Dausa Accident

Dausa Accident: बांदीकुई अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी लेते पुलिस वृत्ताधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा (फोटो-पत्रिका)

दौसा। बांदीकुई में दौसा-कठूमर स्टेट हाईवे पर बुधवार शाम नांगवास के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम एक बाइक पर सवार लोग कुंडल से बांदीकुई की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार लोग दौसा की तरफ जा रहे थे। नांगवास के समीप दोनों बाइकों को एक ही ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में दो लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में सांखला, अलवर निवासी समयसिंह (25) और केहरवाल, अलवर निवासी अमर सिंह (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। दोनों मृतकों के शवों को ई-रिक्शा की मदद से बांदीकुई अस्पताल पहुंचाया गया।

परिजनों के पहुंचने का इंतजार

अलवर निवासी मृतकों के परिजनों को पुलिस ने हादसे की सूचना दी है। उनके बांदीकुई नहीं पहुंच पाने के कारण दोनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई करेगी।

दो घायल जयपुर रेफर

दूसरी बाइक पर सवार रामनगर कॉलोनी, बांदीकुई निवासी कलावती शर्मा और गिर्राज शर्मा भी हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों सहस्त्र घट में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जयपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह वीडियो भी देखें :

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई। पुलिस वृत्ताधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा भी बांदीकुई अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ट्रेलर और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग