6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीण इलाकों में भी मिलेगी बेहतर उपचार सुविधा- उद्योग मंत्री

डिडवाना व रामगढ़ पचवारा सीएचसी में सीबीसी जांच मशीनों का उद्घाटन

2 min read
Google source verification
ग्रामीण इलाकों में भी मिलेगी बेहतर उपचार सुविधा- उद्योग मंत्री

लालसोट के डिडवाना सीएचसी पर सीबीसी जांच मशीन के उद्घाटन के मौके पर अधिकारियों से जानकारी लेते उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना।

लालसोट. प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने बुधवार शाम को रामगढ़ पचवारा व डिडवाना कस्बे में सामुदायिक चिकित्सालय में सीबीसी जांच मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में मौजूद सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर उपचार मिलेगा और उपचार के लिए लालसोट नहीं आना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 30 मई पूर्व ही डिडवाना सीएचसी पर 16 लाख की लागत से डिजिटल एक्सरे मशीन एवं रामगढ़ पचवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अत्याधुनिक क्रिटिकल एंबुलेंस व सोनोग्राफी मशीन भी उपलब्ध करा दी जाएगी। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज शर्मा ने चिकित्सा प्रबंधों की जानकारी दी और बताया कि सीबीसी जांच मशीन की सुविधा होने से ग्रामीण इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। डिडवाना सरपंच विनोद फुलवारिया, पूर्व सरपंच दीपक पटेल, नरेंद्र जांगिड़, बृजमोहन थानेदार, बद्रीलाल चौपडय़ा, केदार चौपडय़ा, राकेश सामोत्या, सुरेन्द्र जांगिड, रामगढ़ पचवारा थाना प्रभारी सुभाष शर्मा, रामगढ़ पचवारा सीएससी प्रभारी एलसी मीना ,डिडवाना सीएससी प्रभारी डॉ. पवन जैन एवं डॉ. निशा मीना समेत कई जने भी मौजूद रहे।
एक करोड़ की लागत से नई पेयजल लाइन डाली जाएगी
उद्योगमंत्री ने नगर पालिका में शहर के विकास पर की चर्चा
लालसोट. प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने बुधवार शाम को लालसोट नगर पालिका कार्यालय मेें जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ शहर के विकास व समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शहर में पेयजल व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक करोड़ की लागत से पेयजल की नई लाइने डाली जाएगी। उन्होंने मौके ही विभाग के अभियंता अंकित जैन को निर्देश दिए कि लाइन डालने से पूर्व शहर के पुराने इलाकों का सर्वे किया जाए और जरुरतमंद क्षेत्रों में प्राथमिकता से लाइन डाली जाए। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में विधायक कोष से लालसोट सीएचसी में अत्याधुनिक एंबुलेंस व डिजिटल एक्सरे मशीन भी दी जा रही है, जिससे लोगों को और अधिक बेहतर उपचार मिलेगा। बैठक में पालिका अध्यक्ष रक्षा मिश्रा ने उद्योग मंत्री को ज्ञापन देकर बीते पांच माह के कार्यकाल की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की और सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सकोंं व कंपाउण्डरों को रुकने के लिए पांबद करने व लॉकडाउन के दौरान परेशान गरीबों,मजदूरों, ठेले वालों, छोटे व्यापारियों व मुनीमों की आर्थिक मदद करने की मांग की। उन्होंने बताया कि शहर मेें करीब 68 लाख की लागत से तीन हाइ मास्क लाइट व बस स्टैण्ड से लेकर जमात क्षेत्र तक रोड़ लाईट के नए पोल व लाइट लगाई गई है। बैठक के बाद उद्योग मंत्री ने राजौली मोड़ पर पहुंच कर हाइमास्ट लाइट का स्विच दबाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर ईओ सीमा चौधरी, पालिका उपाध्यक्ष संतोष स्वामी, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश मिश्र, पार्षद रमेश वर्मा, रामफूल सैनी, शंभूलाल सैनी, कनिष्ठ अभियंता सुरेश शर्मा, मुकेश सैनी, सीताराम सैनी समेत कई जने भी मौजूद रहे।