5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर सामने आई भाजपा की गुटबाजी

हुई नारेबाजी: पूर्व सीएम राजे के समक्ष रामबिलास व वीरेन्द्र्र समर्थक  
2 min read
Google source verification
BJP faction in front of the road

सड़क पर सामने आई भाजपा की गुटबाजी

लालसोट. विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा की गुटबाजी अब पूरी तरह खुल कर सड़कों पर भी उतर आई है। बुधवार को जब प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जयपुर से बामनवास जाते समय लालसोट में कुछ देर अपने काफिले के साथ रुकी तो यह गुटबाजी उनके सामने भी पूरी तरह नजर आई। कार्यकर्ताओं के एक गुट ने शहर के अशोक सर्किल पर स्वागत किया तो दूसरे गुट ने वीरेन्द्र मीना की मौजूदगी में नगर पालिका कार्यालय पर स्वागत किया।
पालिका कार्यालय के सामने स्वागत के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने रामबिलास जिंदाबाद व वीरेन्द्र भगाओ पार्टी बचाओ के नारे लगाए तो एक दो कार्यकर्ताओं ने जवाब में वीरेन्द्र मीना जिंदाबाद के नारे भी लगाए। पूर्व मुख्यमंत्री के जाने के बाद भी यह नारेबाजी थोड़ी देर तक जारी रही। पूर्व मुख्यमंत्री राजे का डूंगरपुर गांव में रामबिलास मीना व पूर्व सरपंच दीनदयाल मीना की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद अशोक सर्किल पर हरकेश मटलाना, शिवशंकर जोशी, दिनेश अग्रीका, बालमुकंद शर्मा, भगवान जोशी, महेन्द्र जैन, रामप्रसाद मीना, रामसिंह इंदावा, विनोद कोराका, अभिनव त्रिपाठी, नंद कुमार पांखला, पुनीत बोहरा, करतारसिंह, विकास गोतम, कमलेश सैनी, शानु शर्मा समेत कई जनों ने स्वागत किया।
नगर पालिका कार्यालय के सामने पूर्व मंत्री वीरेन्द्र मीना, पालिकाध्यक्ष जगदीश सैनी, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, नगर अध्यक्ष रवि हाड़ा, ओमप्रकाश सूरतपुरा, मोहन पट्या, रामजीलाल डोई, जौहरीलाल पहाडिय़ा एवं मदनलाल हट्टिका समेत कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री का नयावास, डिडवाना एवं मंडावरी समेत कई जगहों पर भी स्वागत किया। (नि.प्र)

नांगल राजावतान. वसुन्धरा राजे का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष गैंदीलाल, राजेन्द्र सोनी, प्यारीवास सरपंच ओमप्रकाश मीणा, धुन्धीराम मीना, फैलीराम मीना, शिवदयाल, मुकेश ठीकरिया, पिन्टू पापड़दा, बनवारी आदि मौजूद थे।

वसुंधरा ने की चाय पर चर्चा
दौसा. जयपुर से बामनवास जाते समय बुधवार दोपहर दौसा स्थित श्याम सरोवर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दस मिनट ठहरकर चाय पी तथा नेताओं से चर्चा की। पार्टी का दुपट्टा पहनकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, पूर्व विधायक शंकरलाल शर्मा, रामकिशोर सैनी, राजेन्द्र मीना, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीना, डॉ. धर्मसिंह मीना, नगर परिषद सभापति राजकुमार जायसवाल, विक्रम बंशीवाल, महामंत्री आलोक जैन व राजेन्द्र शर्मा, सुनील बढ़ेरा, दीपक जोशी, कृतिका शर्मा, उर्मिला जोशी, कलावती गुप्ता, निशा नागर, मुरारी धोंकरिया, प्रेम हरितवाल, विपिन जैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।