4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान कर्ज माफ़ी को लेकर BJP नेता किरोड़ी लाल मीणा ने दिया बड़ा बयान

किसान कर्ज माफ़ी को लेकर BJP नेता किरोड़ी लाल मीणा ने दिया बड़ा बयान
less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

rohit sharma

Jan 01, 2019

किरोड़ी लाल मीणा

kirodi meena

दौसा।

राजस्थान में किसान कर्ज माफ़ी का मुद्दा इन दिनों जमकर सुर्ख़ियों में है। हाल ही में प्रदेश में चल रहे किसान कर्ज माफ़ी के वादे के बाद हुई कांग्रेस की घोषणा को लेकर बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस को लेकर बयान दिया है।

राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत की। बीजेपी नेता किरोड़ी मीणा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ विश्वासघात किया है। किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ होना चाहिए।

किरोड़ी ने कहा कि किसानों पर एक लाख करोड़ का कर्ज, लेकिन सरकार 18 हजार करोड़ का कर्ज ही माफ कर रही है। कर्ज भी डिफाल्टर का माफ कर रही है, साहूकार का नहीं। अब साबित हो गया है कि कर्जमाफी चुनावी जुमला था।

डॉ. किरोड़ी ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले थे तथा पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना से दौसा के बांध जोडऩे, मेडिकल कॉलेज व आदिवासी विश्वविद्यालय खोलने तथा किसानों के लिए केन्द्र की ओर से कोई घोषणा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी की लहर चलेगी। जनता कांग्रेस के झांसे में नहीं आएगी। मोदी ही देश को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. किरोड़ी का स्वागत भी किया।