4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मण्डल रेल प्रबंधक ने किया स्टेशन का निरीक्षण

यात्रियों की सुविधाओं एवं ट्रेेनों के संचालन से जुड़ी ली जानकारी
2 min read
Google source verification
Board Railway Manager did the inspection of the station

मण्डल रेल प्रबंधक ने किया स्टेशन का निरीक्षण

बांदीकुई. मण्डल रेेल प्रबंधक सौम्या माथुर ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इससे स्थानीय रेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सुबह डीआरएम स्पेशल ट्रेन से स्टेशन पहुंची। जहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक का अवलोकन किया। जहां यात्री सुविधाओं, राजस्व आय एवं ट्रेनों के ठहराव को लेेकर जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई रखने एवं पानी की समुचित सुविधा मुहैया कराने की बात कही। स्टेशन के बाहर लगे पोस्टर हटाने व गंदगी की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंनेे रेलवे के दोनों ओर स्थित पार्किंग को लेकर भी समुचित व्यवस्था करने की बात कही। इसके अलावा डीआरएम ने रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर होने वाले विकास कार्य के बारे में पूछताछ की।
उन्होंने कहा कि द्वितीय प्रवेश द्वार का निर्माण होने से यात्रियों को बेहत्तर सुविधा मुहैया हो सकेगी। रेल प्रशासन यात्रियोंं की सुविधाओं में इजाफा करने के लिए प्रयासरत है। इसके बाद डीआरएम ने क्र्यू लॉबी शाखा में जाकर ट्रेेनों सेे जुड़ी जानकारी लेकर व्यवस्थाओंं में सुधार की बात कही। इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल थाने केे आईपीएफ नवीन कुमार राही एवं जीआरपी केे जवानों सहित रेलवे के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।(ए.सं.)

पीडि़त ने थाने में दी शिकायत
बांदीकुई . शहर के बसवा रोड स्थित कट्टा हॉस्पिटल के समीप स्थित एक भूखण्ड का उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर एक पक्ष की ओर से सत्येन्द्र कट्टा ने थाने में शिकायत दी है।
उन्होंने बताया कि गत 15 अप्रेल 2015 को उसने रजिस्टर्ड विक्रय पत्र से भूखण्ड खरीदकर स्टोर कक्ष सहित अन्य निर्माण कराकर उपयोग लेते आ रहे हैं। गत 29 अक्टूबर 2018 को कुछ लोगों ने इस भूखण्ड पर कब्जा करने का प्रयास किया। कुछ लोग भूखण्ड पर कब्जा करने की नियत से हथियार लेकर आए और गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। इस मामले में थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उन्होंने जान माल का खतरा होना भी बताया है।

बजरंग सेवा संस्थान का गठन
लालसोट. चांदावास गांव में दिवाली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के दर्जनों युवकों ने शिरकत करते हुए क्षेत्र केेे विकास पर चर्चा कर आपसी सामंजस्य से जरुरतमंदों की मदद करने का संकल्प भी लिया। समारोह में युवाओं ने बजरंग सेवा संस्थान का गठन किया।इसमें मुरलीलाल मीना अध्यक्ष, बनवारीलाल मीना उपाध्यक्ष, रामखिलाड़ी मीना सचिव, दयाराम मीना कोषाध्यक्ष, मोहनलानल नलाला महासचिव, रमेश प्रजापत को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। इस मौके पर वार्ड पंच कमलेश गौतम, मीठालाल मीना, भूराराम, कालूराम एवं रेवड़मल समेत कई जने थे। (नि.प्र.)