4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजट- मंडावरी को मिला नगर पालिका का दर्जा

ग्रामीणों में दौड़ी खुशी की लहर, विकास को लगेंगे चार चांद
2 min read
Google source verification
बजट- मंडावरी को मिला नगर पालिका का दर्जा

लालसोट के मंडावरी कस्बे को राज्य के बजट में नगर पालिका का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव के बाद खुशी जताते ग्रामीण।

लालसोट. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा गुरुवार को अपने कार्यकाल के दूसरे बजट में उपखण्ड के मंडावरी कस्बे को बड़ी सौगात दी है। विधानसभा में पेश किए बजट में मंडावरी कस्बे को नगर पालिका का दर्जा देने का प्रस्ताव किया है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा की जानकारी मिलते ही पूरे कस्बे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कमल मीना, मोहित अग्रवाल, घनश्याम बजाज, गिर्राज मीना, विमल बोरदी, रामू बजाज, भजन, कैलाश शर्मा, बिट्टू गोयल, रामस्वरुप लाकड़ा, प्रहलाद पटवारी, रमेश पटवारी,ज्ञान बोरदी, कैलाश ढंड, मदन सिंहल, दीपक शर्मा, रामकरन मीना, रामजीलाल गांधी ने बताया कि नगर पालिका बनने से कस्बे के विकास को चार चांद लगेंगे और विकास के नए द्वार भी खुलेंगे। मंडावरी को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद लालसोट विधानसभा क्षेत्र में अब लालसोट व मंडावरी दो नगर पालिकाएं होंगी। सफाई व्यवस्था मिलेगी और कस्बे में सडक़ों व अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी। गौतलब है कि मंडावरी कस्बा क्षेत्र में लालसोट के बाद सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र भी है। यहां कृषि उपज मंडी होने के चलते प्रतिदिन लाखों का व्यापार भी यहां होता है। गौरतलब है कि मंडावरी कस्बा प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना का जन्म स्थान है।(नि.प्र)


घोषणा अमल में आई तो किसानों को फायदा
दौसा. मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए कृषि कनेक्शनों के लिए अब दो फीडरों में दिन के समय बिजली सप्लाई करने की घोषणा की है। इससे सर्दी के मौसम में किसानों को रात के समय खेतों में कडकड़़ाती सर्दी में पानी नहीं भराना पड़ेगा। वहीं लम्बित कृषि एवं बूंद-बूंद योजना के बिजली कनेक्शन करने कीभी घोषणा की है। यदि इन दोनों मुद्दों पर शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा तो किसानों को काफी राहत मिलेगी।

पानी की उम्मीद बाकी
दौसा जिले में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। पानी के बिना लगातार पिछड़ता जा रहा है। पानी के बिना लोग शहर छोड़ कर या तो दूसरे शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं और या फिर वापस गांवों की ओर लोग घूम रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपने बजट भाषण में ईस्ट कैनाल परियोजना पर फोकस किया, लेकिन दौसा में वर्तमान की स्थिति में पानी की बहुत अधिक जरूरत है। ईसरदा बांध बनाने की घोषणा है, लेकिन अभी उसका निर्माण कार्य ही शुरू नहीं हुआ है।