4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

27 करोड़ रुपए का बजट पारित

Budget of 27 crores passed ... नगरपालिका की साधारण सभा
2 min read
Google source verification
27 करोड़ रुपए का बजट पारित

महुवा नगरपालिका में आयोजित बैठक के दौरान बजट पेश करते अधिशासी अधिकारी।

महुवा. नगर पालिका सभागार में गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष नर्बदा देवी गुर्जर की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति वर्ष 2020 - 21 का आम बजट पारित हुआ। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तेजराम मीणा ने बताया कि पालिका क्षेत्र में 27 करोड़ 16 लाख 71 हजार रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे। जिसमें 3.50 करोड़ से सौंदर्यीकरण के लिए पार्क बनवाए जाएंगे। 2 करोड़ रुपए की लागत से नगर पालिका भवन बनाया जाएगा। 40 लाख रुपए की लागत से नगरपालिका क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। एक करोड़ रुपए की रोड लाइटें लगाई जाएंगी। 2 करोड़ रुपए नगरपालिका के काम में आने वाली मशीनरी के लिए खर्च किए जाएंगे। एक करोड़ रुपए एकल बिन्दू व पेयजल पाइप लाइनों पर खर्च किए जाएंगे। 1 करा़ेड 80 लाख रुपए साफ सफाई, 8 करोड़ 50 लाख रुपए नाली निर्माण व सडक़ों पर तथा 10 लाख रुपए की लागत से रैन बरेसा बनवाया जाएगा। इस दौरान विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, उपाध्यक्षा शीला देवी गुर्जर, पार्षद माधव खण्डेलवाल आदि मौजूद थे। budget-of-27-crores-passed

निमल केचर वाहन कराएं उपलब्ध
दौसा. शहर के कई सामाजिक संगठनों ने बीमार एवं दुघर्टनाओं में घायल गोवंश को गोशाला एवं पशु चिकित्सालयों में पहुंचाने के लिए नगरपरिषद आयुक्त सुरेन्द्र मीना को ज्ञापन सौंप कर एनिमल केचर वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है। जीव जंतु कल्याण बोर्ड प्रतिनिधि, दौसा जिला पशु क्रूरता निवारा समिति सदस्य, बलरम पशु पक्षी सेवा समिति दौसा, श्री कृष्णगोपाल गऊ सेवा संस्थान दौसा, गायत्री परिवार दौसा, दौसा विकास संघर्ष समिति, सार्वजनिक कार्य विकास समिति दौसा, भारत विकास परिषद दौसा, सेवा भारती दौसा एवं जिला खण्डेलवाल समिति के प्रतिनिधि मण्डलों ने ज्ञापन सौंपा।


सडक़ सुरक्षा सप्ताह.... पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता आयोजित
लालसोट. राजेश पायलट राजकीय पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत स्लोगन, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। भारत सरकार द्वारा संचालित एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के असम की जैव विविधता विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। स्वच्छता एवं प्लास्टिक प्रतिबंध की विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। कार्यवाहक प्राचार्य केएल मीना, एनएसएस प्रभारी जितेन्द्र कुमार बैरवा, साक्षी मीना ने भी विचार व्यक्त किए। (नि.सं.)