5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महालक्ष्मी को रिझाने के लिए फूलों की बम्पर बिक्री

Bumper sale of flowers to woo Mahalakshmi: दौसा में करीब 80 क्विंटल फूलों की खपत
2 min read
Google source verification
महालक्ष्मी को रिझाने के लिए फूलों की बम्पर बिक्री

महालक्ष्मी को रिझाने के लिए फूलों की बम्पर बिक्री

दौसा. दीपावली पर महालक्ष्मी को रिझाने के लिए फूल-मालाओं की जमकर बिक्री हुई। घर-प्रतिष्ठानों को फूलमालाओं से सजाया गया। माता सहित अन्य देवी-देवताओं की तस्वीरों को फूलों की माला पहनाकर पूजन किया गया। इसके मद्देनजर जिला मुख्यालय के फूल बाजार में रौनक छाई रही। फूल-माला विक्रेता सहित उनका पूरा परिवार दिनभर मालाएं बनाने में लगा रहा।

Bumper sale of flowers to woo Mahalakshmi


जिला मुख्यालय पर पुलिस थाने के समीप फूल बाजार में दुकानें फूलों से ठसाठस नजर आई। सभी दुकानदार लगातार माला बनाकर बेचने में लगे थे। इस तरह का ही नजारा इनके घरों का था। इसके अलावा डाकघर से गांधी तिराहे तक, सोमनाथ, सैंथल तिराहा सहित जगह फुटपाथ पर फूल विके्रता बैठकर बिक्री की। दौसा में करीब 80 क्विंटल फूलों की माला तैयार कर बेची गई। 5 से 25 रुपए तक माला के आकार व फूलों की क्वालिटी के अनुसार बिक्री हुई। इसके अलावा अशोक के पत्तों की बांदरवाल भी तैयार की गई है। इनकी भी औसतन 10 रुपए में बेची। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए एडवांस बुकिंग भी की थी।

Bumper sale of flowers to woo Mahalakshmi


आसपास के गांवों से आए फूल
फूल विक्रेता कालू सैनी ने बताया कि दौसा में जयपुर व आसपास के गांवों से हजारे के फूल आते हैं। 50 से 60 रुपए किलो के भाव में इन दिनों फूल मिल रहे हैं। अतिरिक्त श्रमिक लगाकर मालाएं तैयार का ऑर्डर पूरे किए जा रहे हैं। दिवाली को लेकर फूल विक्रेताओं में खासा उत्साह रहा।


सीताफल की भी मांग


लक्ष्मी पूजन में उपयोग लिए जाने वाले सीताफल की दौसा में जमकर बिक्री हुई। दस से बीस रुपए जोड़े में फुटकर विक्रेता बिक्री कर की। इसके अलावा गन्ने, सिंघाड़े, केले आदि भी लोगों ने खरीदे। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए पूजन सामग्री दुकानों व ठेलों पर तैयार पैकेट में मिले अलग-अलग सामग्री लेने की जगह एक साथ ही व्यापारी निर्धारित दर पर उपलब्ध करा रहे थे। इसके अलावा दीपकों, रुई, खील-बताशे आदि की भी बिक्री खूब हुई।

Bumper sale of flowers to woo Mahalakshmi