
ट्रक में घुसी कार, दो भाइयों की मौत
महुवा. राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पाटोली गांव के समीप बुधवार दोपहर को आगरा की ओर से आ रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार में सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गईऔर चार जने गम्भीर रूप से घायल हो गए। कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची महुवा थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी महुवा पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि दोपहर को उत्तर प्रदेश के नम्बरों की एक कार से आधा दर्जन लोग एक मरीज को लेकर उपचार कराने के लिए जयपुर ले जा रहे थे। जहां पाटोली गांव के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार घुस गई, जिससे कार के परख्च्चे उड़ गए। कार में सवार दामोदर व उसके भाई छत्रपाल पुत्र महाराज सिंह ठाकुर निवासी गौरऊ थाना खेरागढ़ आगरा की मौके पर मौत हो गई।
जबकि उनके गांव निवासी सुभाष ठाकुर, गजेन्द्र, नवाबसिंह व प्रमोद रावत निवासी नंगला गज्जा गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां पहुुंची पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को निकाल कर उपचार के लिए महुवा अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं। थाना पुलिस ने बताया कि यूपी निवासी सभी लोग जयपुर मरीज को इलाज के लिए लेकर जा रहे थे। जहां मरीज की भी मौत हो गई।
फंस गए थे लोग
हादसा इतना भयंकर था कि जब कार कार में घुसी तो दूर तक आवाज सुनाई दी। चीख पुकार सुन कर आस के लोगों मदद के लिए दौड़े। कुछ देर बाद बालाहेड़ली चौकी के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद
महुवा. थानापुलिस ने मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक व अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। थाना प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि पुलिस ने देररात मुखबिर की सूचना पर शातिर वाहन चोर काडू उफ भगवान सहाय पुत्र दिलीप सिंह निवासी हडिय़ा रौत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक व एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर वाहन चोर है, जिसके खिलाफ महुवा, बालाजी, जयपुर व दौसा सहित कई पुलिस थानों में वाहन चोरी के मुकदमें दर्ज है। परेशान, बंद पड़ी है सोनीग्राफी मशीनें
Published on:
04 Jul 2018 07:34 pm
