
गीजगढ़. सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मी।
गीजगढ़ (दौसा). कस्बे के बस स्टैंड पर एक कार में रखे दस लाख रुपए पार होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। कस्बे में पुलिस चौकी के समीप सिकंदरा निवासी पीडि़त मनोजकुमार सोनी गाड़ी में रखे बैग में 10 लाख रुपए रखकर समीप ही दुकान पर चाय पीने के लिए रुका था। वापस आया तो गाड़ी में रुपए से भरा बैग गायब मिला। आसपास के दुकानदारों से रुपए से भरा बैग गायब होने की बात कही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो सूचना पुलिस को दी। इस पर चौकी प्रभारी ओमप्रकाश व बसवीर ने घटना को लेकर चारों तरफ नाकाबंदी कर आसपास के दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज देखकर घटना का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। पीडि़त ने बताया कि यह रकम वह अपने मकान का लोन चुकाने के लिए बालाहेड़ी से मामा से उधार लेकर आया था। घटना को लेकर बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने पीडि़त से पूछताछ की तो वह भी ठीक ढंग से जवाब नहीं दे पाया और पुलिस चौकी से अपनी मां के बीमार होने की बात कहकर चला गया। पुलिस ने उसके घर पर पीडि़त को तलाश किया तो वह नहीं मिला और ना ही फोन पर सम्पर्क किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पूरी तरह झूठा लग रहा है।
जुआ खेलते दो जने गिरफ्तार
महुवा. थाना पुलिस ने ताश पत्ती से जुआ खेलते दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कस्बे के खटीक मोहल्ले से रमेश कुमार व अशोक कुमार को 380 रुपए की नकदी के साथ जुआ खेलते गिरफ्तार किया है।
शांति भंग में तीन गिरफ्तार
मंडावर. थाना इलाके के जटवाड़ा व गढ़हिम्मतसिंह से पुलिस ने तीन जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। थानाधिकारी लालसिंह राजपूत ने बताया कि राजकुमार निवासी गढ़हिम्मतसिंह जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा कर रहा था। इसी प्रकार गोविंद बैरवा व गंगाराम निवासी जटवाड़ा झगड़ा कर रहे थे।
Published on:
28 Nov 2020 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
