5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरेलू सामान सहित नकदी जलकर राख

आग में हजारों रुपए का नुकसान
2 min read
Google source verification
घरेलू सामान सहित नकदी जलकर राख

सिकंदरा. गुमानपुरा में छप्परपोश घर में लगी आग से जला सामान।

लालसोट. बगड़ी गांव की मालियान ढाणी में मंगलवार रात्रि करीब नौ बजे आग लगने की एक घटना में सामान, चारा व अनाज जल जाने से हजारों रुपए का नुकसान हो गया।अज्ञात कारणों से मंगलराम सैनी के कच्चे छप्परपोश में आग लग गई। यह आग पास ही मौजूद चारे के टोप तक भी जा पहुंची। लपटें देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग से हजारों रुपए का घरेलू सामान, दो बोरी अनाज व चारा जलकर राख हो गए।(नि.प्र)

सिकंदरा . गुमानपुरा ग्राम पंचायत की बैरवा ढाणी में बुधवार को छप्परपोश घर में अज्ञात कारणों से लगी आग से घरेलू सामान सहित नकदी जलकर राख हो गई। बहरावण्ड़ा नायब तहसीलदार कैलाश जोशी व हल्का पटवारी राजेश गुर्जर ने जायजा लिया। पटवारी राजेश गुर्जर ने बताया कि आग से लक्ष्मण बैरवा के छप्परपोश घर में रखे घरेलू सामान, रजाई, चारपाई, अनाज व दस हजार की नकदी जल गई।


सट्टे की खाईवाली करते दो गिरफ्तार
36 हजार रुपए की नकदी सहित ढाई लाख रुपए के हिसाब की मिली पर्चियां
महुवा. जिला पुलिस की विशेष टीम ने सलेमपुर थाना इलाके के खेड़ला गांव में सट्टे की खांईवाली करते दो जनों को 36 हजार रुपए की नकदी व ढाई लाख रुपए की पर्ची के हिसाब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधिक्षक प्रहलााद सिंह कृष्णिया के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान के सुपरविजन में गठित जिला विशेष टीम के सदस्य सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह, हैडकांस्टेबल छुट्टन लाल, प्रदीप एवं बाबूलाल की टीम ने सलेमपुर थाना इलाके के खेड़ला गांव में सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इमामुद्दीन खान व सफी खान निवासी खेडला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 36 हजार रुपए की नकदी व ढाई लाख रुपए के लेनदेन के हिसाब की पर्चियां बरामद करने में सफलता हासिल की है।
गौरतलब है कि खेड़ला गांव में पिछले लंबे समय से सट्टे की खाई वाली के आपराधिक गतिविधियां चलने की शिकायतें मिल रही थी। कार्रवाई के लिए ग्रामीण भी कई बार मांग कर चुके थे ।


सिलिकोसिस से मौत
बांदीकुई. ग्राम दहडिय़ा की ढाणी श्यामपुराम में बुधवार को एक जने की सिलिकोसिस से मौत हो गई। रामावतार सैनी(45) निवासी दहडिय़ा की ढाणी लम्बे समय से सिलिकोसिस से पीडि़त था। इसका जयपुर, दौसा एवं अलवर में भी उपचार कराया गया। मृतक ही घर में कमाने वाला था। अब परिवार पर पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है। (ग्रामीण)