5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्साह से मनाया होली का त्योहार

जिलेभर में रंगो के त्योहार की धूम
2 min read
Google source verification
celebrated-holi-festival-with-enthusiasm

उत्साह से मनाया होली का त्योहार

दौसा. जिलेभर में रंगों का त्योहार होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। धूलण्डी पर्व पर सुबह से ही सड़कों पर लोग होली खेलने के लिए निकल आए। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल आदि लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। ऐसे में जिले भर में लोग रंग बिरंगे रंगों में रंगे नजर आए। लोगों ने होली में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के चौकस प्रबंध किए गए।

पुलिस के जवान बाजारों में नजर आए लोगों ने फाग गीतों पर प्रस्तुति देकर होली में समा बांध दिया। बुधवार शाम को लोगों ने सामूहिक रूप से होलिका दहन किया। गुरुवार को धूलण्डी पर लोग रंगों में रंगे रहे। सुबह से ही बाजारों में भी भीड़ रही। सुबह से ही हुलियारों की टोलियों ने रंग-गुलाल से होली खेलना शुरू कर दिया। लोग जगह-जगह डेक बजाकर नाचते-गाते नजर आए। दोपहर तक वाहनों की भी आवाजाही बंद रही। शुक्रवार को बहिनों ने भाइयों के तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर सुख समृद्धि की कामना की।
पुलिसकर्मियों ने खेली सामूहिक होली
दौसा. धुलण्डी पर गुरुवार को जिले में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने में व्यस्त रहने वाले पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार को पुलिस थानों व लाइन में जमकर रंग व गुलाल उड़ाई। पुलिस लाइन सहित थानों में पुलिसकर्मियों ने डीजे पर बजते गानों की धुनों पर जमकर ठुमके लगाए। इससे माहौल रंगीन हो गया। होली महोत्सव में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे के गुलाल व रंग लगाकर होली की बधाईदी तथा मिठाई खिलाकर मुहं मीठा कराया।
सुबह पहले तो सभी थानाप्रभारियों ने अपने-अपने स्टॉफ के कर्मचारियों के साथ थानों में होली खेली। हालत यह थी कि पूरा थाना अलग-अलग रंगों में रंगा नजर आ रहा था। पुलिसकर्मी भी दूर से पहचान में नहीं आ रहे थे। इस दौरान थानाप्रभाारियों ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर मुहं मीठा कराया। इसके बाद साढ़े 9 बजे पुलिस लाइन में होली महोत्सव मनाया गया।

सभी पुलिसकर्मियों ने बारी-बारी से अधिकारियों के गुलाल व रंग लगाकर होली की बधाई दी। इसके बाद डीजे पर बजते संगीत की धुनों पर पुलिसकर्मियों ने सामूहिक नृत्य किया। पुलिसकर्मियों के होली महोत्सव को देखने के लिए आस-पास के गावों से लोग भी पहुंचे, लेकिन उन्हें ज्यादा देर तक वहां नहीं रुकने दिया। मस्ती के इस आलम में कुछ पुलिसकर्मियों के कपड़े तक फट गए, लेकिन किसी ने इसका बुरा नहीं माना