5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल भेजने के नाम पर 33 सौ रुपए की ठगी

मोबाइल की जगह पार्सल में घटिया पर्स व बेल्ट निकला
2 min read
Google source verification
मोबाइल भेजने के नाम पर 33 सौ रुपए की ठगी

मोबाइल भेजने के नाम पर 33 सौ रुपए की ठगी

महुवा . कस्बे में इन दिनों मोबाइल पर फोन कर कम पैसों में कीमती सामान ऑफ लाइन भेजने की ठगी की घटनाएं सामने आ रही है। कस्बे के मंडावर रोड स्थित भजनी का कटला में एक दुकान पर काम करने वाले एक जने को ऑफलाइन पर भेजे गए मोबाइल की जगह पार्सल में घटिया पर्स व बेल्ट निकला।
पीडि़त संजय कुमार मीणा ने बताया कि उसके पास दिल्ली के कृष्णा बिहार मेगा ऑफर एंटरप्राइजेज से उनके मोबाइल पर फोन आया था कि एक कम्पनी की सिम पर आपको ऑफर मिला है। जिसके तहत आपको 19 हजार रुपए का मोबाइल मात्र 33 सौ रुपए में दिया जा रहा है।
इस पर पीडि़त ने मोबाइल भेजने की बात कही तो मंगलवार को डाक द्वारा उनके पास एक पार्सल पहुंचा। जिसे उन्होंने 33 सौ रुपए जमा करवा कर पार्सल ले लिया। पार्सल को जब खोल कर देखा तो उसमें करीब मात्र 15 रुपए की कीमत का पर्स और 18 रुपए की कीमत का एक बैल्ट निकला। इसके बाद वे पार्सल लेकर वापस पोस्ट ऑफिस पहुंचा। जहां पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों ने पार्सल वापस लेने से इंकार कर दिया। पीडि़त ने बताया कि उसने पैसे घर के जरुरी काम से रखे
हुए थे, अब वो घर वालो को क्या जवाब देगा।

86 उपभोक्ताओं से वसूले 7 लाख रुपए
बांदीकुई . बिजली निगम की ओर से मंगलवार को अधिशासी अभियंता रामहेत मीणा के नेतृत्व में बकाया बिलों की राशि के लिए वसूली अभियान चलाया गया। इसमें उपखण्ड क्षेत्र के अधीन 86 उपभोक्ताओं से करीब 7.11 लाख रुपए बकाया राशि वसूली गई। वहीं 22 उपभोक्ताओं पर करीब 4.31 लाख रुपए बकाया होने पर विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए जाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस वसूली अभियान का नियमित जारी रखा जाएगा।


ट्रक पलटा, हादसा टला
लालसोट. शहर से गुजरने वाले एनएच 11 ए पर स्थित घाटी में मंगलवार सुबह चढाई के दौरान सरसो के कट्टों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित हो कर पलट गया। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे निवाई से डिडवाना रीको एरिया में सरसो से भरे कट्टे लेकर जा रहा एक ट्रक चढाई पर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान ट्रक के आसपास कोई अन्य कोई वाहन नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। (नि.प्र.)