5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नालों की सफाई बनी गले की फांस

नहीं हुए टेंडर
2 min read
Google source verification
lalsot nala

नालों की सफाई बनी गले की फांस

लालसोट. शहर में मानसून पूर्व नालों की सफाई कराना अब नगर पालिका प्रशासन के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। मानूसन पूर्व समय रहते नालों की सफाई कराने मेें नाकाम रहे पालिका प्रशासन ने शहर के मात्र चार नालों की सफाई के लिए निविदा आमंत्रित करते हुए 12 जून को निविदा खोले जाने की घोषणा की थी। निविदा खोलने पर संवदेकों द्वारा दी गई दरों को देखकर पालिका प्रशासन के होश पख्ता हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नालों की सफाई को लेकर मची अंधेरगर्दी का संवेदकों ने भी जमकर लाभ उठाते हुए निविदा में सरकारी दरों से दुगनी से अधिक अधिक दरें दी है।

सूत्रों के अनुसार संवेदकों की दरों को देखकर अब तक सुस्त बैठे नगर पालिका प्रशासन के भी हाथ-पैर फूल गए। ईओ सुरेन्द्रकुमार मीना ने बताया कि निविदा में संवेदकों ने सरकारी दरों के मुकाबले दोगुने से भी अधिक दरें दी है, जो कि पूरी तरह नियमों के विपरीत है। अब ये निविदा प्रकिया निरस्त कर दी जाएगी और बारिश पूर्व नालों की सफाई का कार्य अब पालिका प्रशासन अपने स्तर पर ही कराएगा। दूसरी ओर इस बारे में पालिका अध्यक्ष जगदीश सैनी ने बताया कि उन्होंने भी नालों की सफाई के बारे में पालिका ईओ को एक पत्र लिखकर पालिका के ही स्तर पर नालों की सफाई का कार्य शुरू करने का निर्देश दिए हैं।

नाले से नहीं निकाली कबाड़ बाइक
स्थानीय नगर पालिका प्रशासन शहर के नालों की सफाई व्यवस्था को लेकर कितना संजीदा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि न्यू कॉलोनी में श्याम मंदिर के पीछे से गुजरने वाले लाट नाले में पिछले एक 15 दिनों से अधिक समय से एक कबाड़ा बाइक पड़ी है। इस बाइक के पड़े होने नाला पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और अब वहां कीचड़ व कचरे का जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र के वाशिंदों ने बताया कि इस बारे में कई बार नगर पालिका कार्यालय में भी जा कर जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन आज तक पालिका के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नाले में पड़ी इस बाइक को बाहर नहीं निकाला है। (नि.प्र.)