5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छता जरूरी

स्वच्छ भारत मिशन की कार्यशाला
2 min read
Google source verification
Cleanliness is essential for a healthy body

स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छता जरूरी

दौसा. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व जिला प्रभारी मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि व्यक्ति, समाज, क्षेत्र व प्रदेश के स्वास्थ्य रखने के लिए स्वच्छता जरूरी है। इसके लिए सभी जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी निरन्तर स्वच्छता के लिए सामूहिक प्रयास करें।
कलक्ट्रेट चौराहा स्थित प्रशस्वी कालेज में बुधवार को आयोजित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की दिवसीय कार्यशाला में प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वच्छता की निरन्तरता, माहवारी स्वच्छता प्रबन्धक तथा पोषण अभियान को गति प्रदान करने के लिए स्वच्छता प्रेरक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, साथिन व एएनएम सहित अन्य लोगों का सहयोग जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को साकार करने के लिए स्वच्छता अभियान लागू कर आमजन के स्वास्थ्य में सुधार करवाने का प्रयास किया है।
दौसा विधायक शंकरलाल Ÿर्मा ने कहा कि आमजन को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का जागरूक रहकर लाभ उठाना चाहिए। जिला कलक्टर नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि शौचालय बनाना ही स्वच्छता मिशन का उदेश्य नहीं है बल्कि उसकी निरन्तर उपयोगिता जरूरी है। जिला परिषद के सीईओ राजेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में जिला ओडीएफ होने, शौचालय बनाने आदि के बारे में जानकारी दी ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, एसीईओ सुरेन्द्र सिंह मीना, उपवन संरक्षक आर.एन भाकर, एसई आर.एन.मीना, सरपंच संघ अध्यक्ष अमर सिंह कसाना सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
शिक्षा से खुलते हैं विकास के द्वार
कुण्डल. ग्राम पंचायत सिण्डोली के बडोली गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-कक्षों के आगे बरामदे निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को दौसा विधायक ने किया।
सरपंच भौंरीलाल मीना और विधायक ने दीप जलाकर शुरुआत की। विधायक ने कहा कि शिक्षा से ही प्रगति और विकास के द्वार खुलते हैं। इस मौके पर भाजपा नेता हरफूल बडोली, कुण्डल भाजपा मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश जैमन आदि थे।
आज शिलान्यास: खानभांकरी से बिजलवास वाया भोपाजी की ढाणी गिरिराज धरण मन्दिर मिसिंग लिंक सड़क का शिलान्यास गुरुवार को विधायक करेंगे।
इसके बाद 11 बजे हाज्याकाबास गांव से भांकरी फाटक तक डामरीकरण कार्य और साढ़े बारह बजे कालीपहाडी-बिशनपुरा-जसोता सड़क पर डामरीकरण कार्य, दो बजे खोर्रा-खुर्द मार्ग पर डामरीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे।