4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौमी एकता सप्ताह का समापन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
dausa news

कौमी एकता सप्ताह का समापन

दौसा. इम्पल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कौमी एकता सप्ताह के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एनएसएस प्रभारी श्रीमती शिव कंवर ने बताया कि मेहंदी, रंगोली, सुई-धागा आदि प्रतियोगिताएं हुई। निर्णायक मंडल में प्रहलाद सिंह गुर्जर व रुचि शर्मा थे। मेहंदी में चंचल शर्मा प्रथम, आयुषी शर्मा द्वितीय व हंसा साहू तृतीय रही। सुई-धागा में संजू मीना प्रथम, पूजा शर्मा द्वितीय व श्वेता शर्मा तृतीय स्थान पर रही।

रंगोली में अनीशा मीना ग्रुप प्रथम व पायल सैनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस दौरान व्याख्याता योगेश शर्मा व मोनू कुमावत आदि थे। वहीं व्याख्यानमाला में डॉ. इंद्रजीत शर्मा ने सामाजिक सौहार्द का महत्व बताया। प्राचार्य डॉ. राकेश गौतम ने साम्प्रदायिक ताकतों से बचने का संदेश दिया।


कर्म ही हमारे भाग्य की कलम हैं- मिश्रा


लालसोट. अन्तरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संगठन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शहर की नेहरू कॉलोनी में आयोजित किए जा रहे तनाव मुक्त शिविर में प्रतिदिन लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शिविर में डॉ. प्रभा मिश्रा ने कहा कि हमारे भाग्य के निर्माता हम स्वयं हैं। भगवान ने कर्मों के रूप में भाग्य की कलम हमें सौपी हैं। हम जैसे कर्म करेंगे, वैसा ही हमारे भाग्य का निर्माण होगा।


उन्होंने कहा कि भगवान का कैमरा आपके हर क्षण की रिकॉर्डिंग कर रहा है।कभी भी यह सोचकर गलत काम नहीं करे की मुझे कोई नहीं देख रहा है। यह निश्चित हैं कि अ'छे कर्म का फल अ'छा प्राप्त होगा और बुरे कर्मों का फल बुरा मिलेगा। हमारे जीवन में आने वाले दु:खों का कारण हमारे द्वारा किए गए बुरे कर्म ही हैं।

उन्होंने कहा कि सुदृढ़, सकारात्मक, सशक्त मनोबल से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। विचारों में नकारात्मकता मनोबल को कमजोर करती हैं, इसलिए विचारों में सकारात्मकता होना अत्यन्त आवश्यक है। स्थानीय ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र की संचालिका बी. के. जानकी बताया कि शिविर 27 नवम्बर तक जारी रहेगा। (नि.प्र.)