6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP और मोदी पर जमकर बरसे CM अशोक गहलोत, 6 मई को होने जा रहे मतदान को लेकर बोली ये बात..

BJP और मोदी पर जमकर बरसे CM अशोक गहलोत, 6 मई को होने जा रहे मतदान को लेकर बोली ये बात..
2 min read
Google source verification

दौसा

image

rohit sharma

Apr 30, 2019

दौसा/बांदीकुई।

लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) के लिए राजस्थान की 25 सीटों में से पहले चरण की 13 सीटों पर मतदान के बाद अब शेष बची 12 सीटों ( Rajasthan 2nd Phase Voting ) पर भी तैयारियां शुरू हो गई है। पार्टियां कम समय में ज्यादा चुनावी रैलियां और सभाएं कर रही हैं।

हाल ही में सूबे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) ने दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी सविता मीणा ( Dausa Congress Candidate Savita meena ) के समर्थन में दौसा के बांदीकुई में जनसभा की। इस दौरान सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) व भाजपा ( BJP ) पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि हमने चार माह मे घोषणा पत्र के वादे पूरे किए। लोकतंत्र आज खतरे में है और मोदी देशभक्ति की बात करते हैं।

यह भी पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2019 : अमित शाह ने कहा - 'दोनों किरोड़ी आज एक मंच पर आ गए हैं, अब जसकौर की जीत पक्की है'

प्रधानमंत्री सबका होता है। सबको साथ लेकर चलता है। देश का प्रधानमंत्री किसी पार्टी का नहीं होता, लेकिन नरेंद्र मोदी ऐसा नहीं करते हैं। भाजपा ने सीबीआई को कमजोर किया है। पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने खालीस्तान देश नहीं बनने दिया। परमाणु बम बनाए और कम्प्यूटर, इंटरनेट व मोबाइल इंदिरा गांधी की देन है। जो आज मोदी मोबाइल से सेल्फी ले रहे हैं वो इंदिरा गांधी की ही दें है।

उन्होंने सभा में आगे भी मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी की तानाशाही प्रवृत्ति है। लेकिन अब भाजपा सरकार को सत्ता से आगामी 6 मई को वोट डालकर दूर करना है। सभा को केबिनेट मंत्री परसादीलाल मीणा महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश व रामेश्वर डूडी, विधायक गजराज खटाना व मुरारीलाल मीणा ने संबोधित किया।

बता दें कि यहां सीएम ने कांग्रेस प्रत्याशी सविता मीणा के पक्ष मे जनसभा की। कांग्रेस प्रत्याशी सविता मीणा दौसा सीट से चुनाव लड़ रही हैं वहीं, उनका मुकाबला बीजेपी की जसकौर मीणा ( Jaskaur Meena ) से है। वहीं, मंगलवार को जसकौर मीणा के समर्थन में भी बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह ( Amit Shah ) ने जनसभा की। राजस्थान की दौसा सीट ( dausa lok sabha seat ) पर 6 मई को मतदान हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुडी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें