11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: राजस्थान के सभी जिलों को CM भजनलाल शर्मा ने दिया बड़ा तोहफा, बांदीकुई को मिली 607.66 करोड़ की सौगात

Bandikui Development Projects: मुख्यमंत्री ने बांदीकुई दौरे के दौरान 607.66 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन योजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Rakesh Mishra

Apr 11, 2026

CM Bhajanlal Sharma Bandikui visit, Bandikui development projects, Rajasthan CM Bhajanlal Sharma, 165 crore projects launch, Bandikui news Rajasthan, infrastructure development Rajasthan, Rajasthan government projects, Bandikui inauguration foundation stone, Rajasthan political news, development news Rajasthan, Bhajanlal Sharma rally, Bandikui public meeting, Rajasthan infrastructure boost, government schemes Rajasthan, Bandikui latest news, Rajasthan district development

कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

बांदीकुई। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर दौसा जिले के बांदीकुई में 607.66 करोड़ रुपए की लागत के 213 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

यह वीडियो भी देखें

कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं

इस मौके पर शर्मा ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर रखने, बांदीकुई-दौसा रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण, बांदीकुई एवं बसवा नगर पालिका में सीवरेज एवं ड्रेनेज गेप के कार्य के साथ ही राजस्थान के प्रत्येक ब्लॉक में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में सावित्री बाई फुले ई-लाइब्रेरी की स्थापना एवं सभी जिलों में महात्मा ज्योतिबा फुले आदर्श विद्यालय स्थापित करने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रही है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री दोपहर को बांदीकुई पहुंचे और राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के समाज सुधार में योगदान को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान में समर्पित किया। सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए अपनी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से रखा।

भव्य कलश यात्रा निकाली गई

कार्यक्रम स्थल पर करीब 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। तीन बड़े डोम बनाए गए थे, जहां दूर-दराज से आए लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले शहर में भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें 11 हजार कलश शामिल रहे। यात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड, डीजे, हाथी, घोड़े और ऊंट शामिल रहे। पूरे शहर में 251 स्वागत द्वार बनाए गए और 31 जेसीबी से पुष्प वर्षा की गई, जिससे माहौल उत्सवमय बना रहा।

ये रहे मौजूद

सभा के दौरान विधायक भागचंद टांकड़ा ने क्षेत्र के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में बांदीकुई को जितना विकास मिला है, उतना पहले नहीं हुआ। उन्होंने जल व्यवस्था में सुधार का भी उल्लेख किया और कहा कि अब पानी की आपूर्ति पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 900 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे और वाहनों की पार्किंग के लिए 18 स्थानों पर विशेष इंतजाम किए गए।