10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dausa Central Jail: स्पेशल सेंट्रल जेल में कैदी की बिगड़ी तबीयत, प्रशासन में हड़कंप मचा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Central Jail: श्यालावास जेल में बंद एक आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Rakesh Mishra

Apr 10, 2026

Dausa jail death case, Shyalawas central jail news, prisoner death Rajasthan, suspicious death jail Rajasthan, Jaipur prisoner transfer case, POCSO convict death, jail administration news Rajasthan, Dausa district news, inmate death investigation, Rajasthan crime news, prison health emergency case, jail death report, police investigation Dausa, Rajasthan breaking news, central jail incident Rajasthan

मृतक कैदी। फाइल फोटो- पत्रिका

पापडदा/दौसा। जयपुर सेंट्रल जेल से शिफ्ट कर स्पेशल सेंट्रल जेल श्यालावास में रखे गए आजीवन कारावास भुगत रहे एक बंदी की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बंदी ने जेल बंद होने के बाद अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत की, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

यह वीडियो भी देखें

श्यालावास जेल में स्थानांतरित किया गया

जानकारी के अनुसार जयपुर निवासी 37 वर्षीय बंदी कृष्ण कुमार को 18 नवम्बर 2025 को जयपुर सेंट्रल जेल से श्यालावास जेल में स्थानांतरित किया गया था। गुरुवार शाम वह अचानक अस्वस्थ हो गया और सीने में तेज दर्द की शिकायत करने लगा। उसकी हालत बिगड़ती देख जेल प्रशासन ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए उसे सुरक्षा गार्ड के साथ रात 8 बजकर 50 मिनट पर जिला अस्पताल दौसा के लिए रवाना किया।

बताया जा रहा है कि रास्ते में ही बंदी की हालत और गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर रात 9 बजकर 23 मिनट पर ड्यूटी पर मौजूद गार्ड ने चिकित्सकों को उसकी मृत्यु की सूचना दी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं।

सीने में दर्द से पीड़ित था

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बंदी सीने में दर्द से पीड़ित था, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतक बंदी पोक्सो एक्ट के तहत दोषसिद्ध था और आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उसकी अचानक हुई मौत को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

मृतक के परिजनों को सूचना दी

घटना की सूचना मिलते ही पापडदा थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही जेल प्रशासन से भी विस्तृत जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।