4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण-अलकासिंह

निगम कार्यालय में ऑनलाइन कॉल सर्विस सेंटर का किया उदघाटन
2 min read
Google source verification
bandikui mla

शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण-अलकासिंह

बांदीकुई. शहर के सिकंदरा रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय में शिकायतें दर्ज करने के लिए ऑनलाइन कॉल सर्विस सेंटर का उद्घाटन विधायक डॉ.अलकासिंह गुर्जर ने किया। उन्होंने कहा कि शिकायत कार्यालय खुलने से अब उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान हो सकेगा। इससे उपभोक्ताओं को निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज होने पर एफआरटी दल मौके पर जाकर प्रकरण का निस्तारण करेगा। इसके बाद ही अगली शिकायत की जांच की जाएगी।

उन्होंने एफआरटी दल के लिए आए वाहन का भी उदघाटन किया। वहीं निगम अधिकारियों को शहर में बिजली सप्लाई सुचारू रखने, फाल्ट एवं ट्रिपिंग की समस्या के समाधान की भी हिदायत दी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता रामहेत मीणा, सहायक अभियंता डीपी बड़ाया, कनिष्ठ अभियंता मूलचंद मीणा, राहुल कुमार, हमेन्द्र , प्रमोद मीणा, एआरओ हेमंत जोशी ने भी निगम की ओर से संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बलवीर चेची, कैलाश चौधरी, सुरेश गुर्जर, रामङ्क्षसह मीणा, एफआरटी इंचार्ज सरदार गुर्जर, जगराम गुर्जर एवं इन्द्राज मीणा भी मौजूद थे। इससे पहले विधायक ने फीता काटकर कार्यालय का उदघाटन किया।


कार्य आवंटन नहीं करने पर नाराजगी


दौसा. जिला परिषद सीईओ राजेन्द्रप्रसाद चतुर्वेदी ने ग्राम पंचायत सिंगवाडा में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोलीका तलाई खुदाई फेसवाल सिंगवाड़ा एवं बाडी तलाई खुदाई मलारना में श्रमिकों को समूह में कार्य आंवटित नहीं करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ तकनीकी सहायक की ओर से नियमानुसार निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में निरीक्षण करने एवं 90 दिवस पूर्ण कर चुके श्रमिकों के कार्ड बनवाने तथा प्रतिदिन मजदूरी से अवगत कराने के निर्देश दिए।

गुल्लाना (बसवा). ग्राम पंचायत पण्डितपुरा के घुघुथलां बैरवा ढाणी में कृषक रंगलाल बैरवा के खेत में कृषि वानिकी एवं मिशन योजनातंर्गत पौधारोपण किया गया। सरपंच बिहारीलाल बैरवा, कृषि पर्यवेक्षक राजकुमार सिंह एवं अनिल डोरिया, रंगलाल बैरवा, हरदयाल बैरवा, गीता, आशीष आदि मौजूद थे।