4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संकरे रास्ते से गुजरना मजबूरी

बायपास बंद : दौसा-बांदीकुई वाया कुण्डल सड़क मार्ग
2 min read
Google source verification
संकरे रास्ते से गुजरना मजबूरी

संकरे रास्ते से गुजरना मजबूरी

दौसा ग्रामीण. जिला मुख्यालय से बांदीकुई वाया कुण्डल मार्ग पर भेड़ोली के संकरे रास्ते से बचाव के बनाया गया बायपास क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद है। इससे भेड़ोली की गली में आए दिन जाम लग जाता है। ऐसे में मजबूरी में भारी वाहनों को बायपास से गुजरना पड़ता है। इसके बावजूद प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
जानकारी के अनुसार भेडोली एवं कुण्डल गांवों में संकरे रास्ते से वाहन चालकों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए बायपास का निर्माण किया गया था, लेकिन क्षतिग्रस्त होने के कारण बायपास बंद है। जबकि इस मार्ग से दिनभर सैकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं। ऐसे में भेड़ोली के संकरे रास्ते में वाहनों के गुजरने के कारण जाम लगने की समस्या बनी रहती है। वहीं क्षतिग्रस्त बायपास से वाहनों के निकलने से हादसे की संभावना भी बनी रहती है।
इसके लिए ग्रामीणों की ओर से अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन आमजन की समस्याओं से प्रशासन का कोई सरोकार नजर नहीं आ रहा है।

अंतिम सफर की कठिन डगर
महुवा ग्रामीण. बाणगंगा नदी किनारे स्थित रामगढ़ गांव का श्मशान घाट में ना चारदीवारी है और ना ही बैठने व पेयजल की व्यवस्था है। छाया के लिए भी पेड़ या टिनशेड तक नहीं है। गांव से शमशान घाट की दूरी लगभग दो-तीन किलोमीटर है। इस बीच कच्चे रास्ते व ग्रेवल सड़क से होकर ही गुजरना पड़ता है। अंतिम सफर का अंतिम पड़ाव सबसे कष्टदायक है। बाणगंगा स्थित हनुमान मंदिर के पीछे वाला रास्ता गंदगी से अटा पड़ा है और पूरे रास्ते में बबूल व गोखरू के कांटे बिखरे हंै। ऐसे में लनंगे पैर चलने वालों के लिए मुश्किल पैदा होती है। चारदीवारी नहीं होने से आवारा जानवर विचरण करते हैं। अंतिम संस्कार के लिए भी पानी दूर से लाना पड़ता है। ग्रामीण अनेक बार सुधार की मांग कर चुके हैं, लेकिन अंतिम सफर अभी तक भी कांटों भरा बना हुआ है।

पानी भराव की समस्या के समाधान की मांग
दौसा ग्रामीण. शहर के वार्ड नम्बर 40 स्थित अयोध्या नगर में आम रास्ते पर पानी भराव की समस्या से आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अयोध्या नगर विकास समिति अध्यक्ष महेश डागरवाड़ा ने बताया कि गंदे पानी के भराव के कारण स्कूल की बाल वाहिनियों का आवागमन बाधित हो रहा है। इसके लिए प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में आमजन की समस्या का समाधान किया जाए। इस दौरान रामजीलाल, मनोहरलाल, रमेश, मुकेश, सोनू, अक्षय सहित अन्य ने समस्या समाधान की मांग की है।