4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला सशक्तिकरण पर सम्मेलन आयोजित

महिला सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मविश्वास विषय पर प्रथम संगोष्ठी  
2 min read
Google source verification
Conference on Women Empowerment

महिला सशक्तिकरण पर सम्मेलन आयोजित

दौसा ग्रामीण. खण्डेलवाल डवलपमेंट फोरम सोसायटी, गूंज दौसा की ओर से महिला सम्मेलन 'खोल दे परÓ आयोजित हुआ।
मुख्य वक्ता मिजेस इण्डिया 2018 ट्विंकल पाटोदिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दीक्षा खण्डेलवाल एवं आकाशवाणी कार्यक्रम संचालिका विजयलक्ष्मी मौजूद रही। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विधायक मुरारीलाल मीना मौजूद रहे। इस दौरान महिला सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मविश्वास विषय पर प्रथम संगोष्ठी आयोजित हुई।
इसमें महिलाओं की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों के जवाब दिए गए। दूसरे सैशन में फाइनेन्शियल एडवाइजर एवं प्लानर प्रमोद कानूनगो ने बताया कि किस प्रकार छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने ऋण प्राप्त करने एवं वित्तिय समाधान के बारे में जानकारी दी। ई-कामर्स से संबंधित तृतिय सैशन में अर्थशास्त्री गिरीश डंगायच ने महिलाओं को अपने हूनर से स्वावलंबी बनने एवं घर बैठे रोजगार आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गर्र्र्ई।सम्मेलन में दौसा, जयपुर, लालसोट, बांदीकुई, महुवा, बस्सी एवं बासंखों की महिलाओं ने शिरकत की। इस मौके पर जिला वैश्य समाज अध्यक्ष मनोहरलाल गुप्ता, केडीएफ चेयरपर्सन अनीता जसोरिया, जनरल सैकेट्री हंसराज गुप्ता, सुचिता गुप्ता आदि मौजूद थी। अध्यक्ष रुचिता खण्डेलवाल ने सभी आगन्तुकों का आभार जताया।

स्माइल गु्रप के सदस्यों ने की गांव की सफाई
महुवा ग्रामीण. क्षेत्र ग्राम गगवाना के युवाओं द्वारा की गई अनूठी पहल इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां स्माइल ग्रुप से जुड़े युवा आए दिन सफाई, पौधारोपण, पेयजल समाधान, शमशान सौन्दर्यकरण, जर्सी वितरण सहित अन्य सामाजिक कार्य आपसी सहयोग से संपन्न करा रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को इस्माइल गु्रप के सदस्यों ने गांव की सड़कों पर व्याप्त कीचड़ व गंदगी को सामूहिक रूप से मेहनत कर ट्रॉली में भरकर गांव से बाहर डलवाया और स्वच्छ भारत अभियान के नारे को बुलन्द किया। सदस्यों ने बताया कि गांव साफ सुधरा रहेगा तो स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इसी पहल को ध्यान रखते हुए युवाओं ने पहल की और देखते ही देखते ग्रामीण महिला पुरुष भी अभियान में जुड़ गए और समस्त गांव के मुख्य रास्तों को स्वच्छ व साफ सुथरा कर दिया।
गौरतलब है कि स्माइल ग्रुप को ग्रामीणों ने सभी ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उददेश्य से गठित किया है और नौकरीपेशा व आमजन इसमें सहयोग कर गांव को साफ सुथरा कर जिले में अव्वल बनाना चाहते है। इस दौरान बत्तीलाल मास्टर , रामचरण, श्रीराम ,मुंशी, पप्पू ,लोकेश, चेतराम, कमल, संतोष , हरकेश, गंगा सहाय, अमर सिंह, जितेंद्र, मटरू, निरंजन सहित कई दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।