4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर परिषद के बाहर अनशन जारी

स्वास्थ्य में गिरावट आने लगी है  
2 min read
Google source verification
Continuing out of city council

नगर परिषद के बाहर अनशन जारी

दौसा. नगर परिषद कार्यालय के बाहर 18 सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर चल रहा उपसभापति वीरेन्द्रकुमार शर्मा का क्रमिक अनशन जारी रहा।
शर्मा ने बताया कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होगा, तब तक अनशन व उनके समर्थकों का धरना नगरपरिषद के बाहर जारी रहेगा। लगातार तीन दिन तक क्रमिक अनशन पर बैठे रहने से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने लगी है। हालांकि चिकित्सा विभाग की टीम नियमित देखभाल कर रही है।

शर्मा ने बताया कि शौचालय निर्माण कराने वाले परिवारों को 10 दिन में भुगतान मिलना चाहिए। पात्र परिवारों को मकान बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिले। जिला मुख्यालय पर बाहर से नौकरी करने वाले वाले कर्मचारी व अधिकारियों को दौसा में ही रहने के लिए पाबंद किया जाए। गलत तरीके से दिए गए सफाई ठेके की जांच कर तीसरे पक्ष से सफाई कराई जाए।

गाडिय़ा लुहार, बागरियाओं के परिवारों को सितम्बर महीने में ही नि:शुल्क भूमि पट्टे दिए जाने एवं गुप्तेश्वर रोड पर गौरव पथ निर्माण के लिए गलत तरीके से तोड़े गए मकानों के विषय में पूरी सड़क का तहसीलदार दौसा व टाउन प्लानर जयपुर के अधिकारियों को साथ लेकर पुन: सीमांकन कराया जाने सहित अन्य मांगों का निस्तारण किया जाए। उनके समर्थन में रघु शर्मा सहित अन्य लोगों ने आठवें दिन भी धरना जारी रखकर विरोध प्रदर्शन किया। परिषद कार्यालय के बाहर अधिकारियों व कर्मचारियों की सद्बुद्धि के लिए रामधुनी की गई।


एकजुटता से दें कांग्रेस का साथ-तंवर
सिकंदरा. कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का विधानसभा क्षेत्र का तहसील स्तरीय सम्मेलन बुधवार को मोहचिगंपुरा गांव स्थित हरिदास कुटिया पर जिलाध्यक्ष डॉ. मुरारीलाल जांगिड़ की मौजूदगी में हुआ। मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हंै।

ऐसे में ओबीसी वर्ग को एकजुट होकर राहुल गांधी को मजबूत बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गतिरोध भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुभव चंदेल ने कहा कि सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में गरीबी व बेरोजगारी बढ़ी है। पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश ने कहा कि कांग्रेस 36 कौम को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार के शोषण से आम आदमी तंग आ गया है।प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सैन, महासचिव भंवरलाल विश्नोई, कांग्रेस ब्रिगेड ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी बबलू कसाना, पूर्व प्रधान लटूरमल सैनी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेणू कटारिया, ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल सैनी, दुर्गालाल सैनी, पंचायत समिति सदस्य दिनेश पाराशर, लक्ष्मण फोजी, शिम्भूदयाल तिवाड़ी, प्रधान बादाम देवी सैनी, किशोरीलाल सैनी, कृष्णमुरारी पंचोली, बशीर खांन, मूलचंद सैनी, गब्दूराम सैनी, रहीश खान, किशोर सैनी, विजय सैनी, बनाराम गुर्जर, गिर्राज गुर्जर आदि मौजूद थे।
इधर, दौसा प्रधान दीनदयाल बैरवा ने बैठक की सूचना नहीं देने को लेकर बयान जारी कर नाराजगी जताई तथा आलाकमान को शिकायत करने की बात कही।