
लालसोट में मिला कोरोना पॉजिटिव
दौसा. लालसोट. कोरोना की दूसरी लहर से निजात पाने केे बाद लालसोट शहर में करीब एक पखवाड़े के अंतराल केे बाद कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज शर्मा ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए जारी रेंडम सेंंपलिंग के दौरान बस स्टैण्ड क्षेत्र का एक दुकानदार शनिवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। इससे पूर्व 13 जुलाई को लालसोट क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। अब 17 दिन बाद फिर पॉजिटिव केस मिला है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बारिश के दौरान लोगों को कई तरह की मौसमी बीमारियां होने का खतरा बना रहेगा, ऐसे में सभी को तीसरी लहर से बचने के लिए नियमित रूप से कोरोना गाइड लाइन की पालना करनी होगी।
वहीं जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 13 हजार 627 हो गई है। इनमें से 13 हजार 561 जने रिकवर हो चुके हैं। अब दो केस एक्टिव हैं। सीएमएचओ डॉ. मनीष चौधरी ने बताया कि चिकित्सा विभाग को शनिवार को 441 जनों के सैम्पलों की रिपोर्ट मिली है, जिनमें एक जना कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जुलाई में कोरोना की जांच के लिए 19 हजार 95 लोगों ने सैम्पल दिए, जिनमें से 31 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
लापरवाही बरत रहे हैं लोग
जिले में कोरोना को लेकर सरकार की एडवाइजरी की पालना लगभग बंद हो गई है। हर स्तर पर लापरवाही बरती जाने लगी है। लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है। सोशल डिस्टेंस को ताक पर रखकर हर तरफ भीड़ दिखाई देने लगी है। सामाजिक व धार्मिक आयोजन भी खूब हो रहे हैं। प्रशासन भी आंख मूंदकर बैठा है।
छप्परपोश में आग, घरेलू सामान जला
नंदेरा. अनंतवाडा़ गांव में शुक्रवार देर शाम छप्परपोश में अचानक आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
पीडि़त राधेश्याम महावर ने बताया की छप्परपोश में खाना बनाते समय नजदीक ही रखी लकडिय़ों ने आग पकड़ ली। इससे एक बोरी गेहंू, कपड़े, दो साइकिल सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर अनंतवाड़ा सरपंच नरेश खारवाल व पटवारी ने मौके पर पहुंच जानकारी ली। साथ ही यथा संभव मदद का आश्वासन दिया।
Published on:
01 Aug 2021 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
