4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहयोग से ही अपराधों पर अंकुश-एसपी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
dausa sp

सहयोग से ही अपराधों पर अंकुश-एसपी

बांदीकुई. पुलिस अधीक्षक प्रहलाद कसनिया ने कहा कि सीएलजी जनता एवं पुलिस के मध्य सेतु का काम करती है। इसमें हमको सहभागीदारी निभानी चाहिए। पुलिस के साथ समन्वय होने से अपराधों पर अंकुश लग सकेगा। एसपी शनिवार शाम थाने में सीएलजी सदस्यों की आयोजित हुई बैठक में बोल रहे थे।


उन्होंने कहा कि मक्रर संक्रान्ति पर चाइनीज मांझा लगाकर पतंग नहीं उड़ाए। क्योंकि चाइनीज मांझा किसी की जिंदगी भी छीन सकता है। सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में हो रहे बजरी खनन पर अंकुश लगवाने की मांग की। आगरा फाटक पर यातायात सुचारू कराए जाने की बात कही। बडिय़ाल रोड पर दुपहिया वाहनों के तेज गति में चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही। लोगों ने महिला कॉलेज के आस-पास युवकों के खड़े होने, शहर में अवैध रूप से मादक पदार्थों का कारोबार पर रोकथाम करने एवं अतिक्रमण हटाए जाने का सुझाव दिया।

बढ़ती आबादी को देखने हुए पुलिस नफरी बढ़ाने की मांग की। शहर में रह रहे किराएदारों का सर्वे कराकर सत्यापन कराए जाने की मांग की। इस पर एसपी ने पुलिस वृत्ताधिकारी नवाब खां को रात्रि में गश्त बढ़ाने , स्कूल-कालेजों के आसपास शरारती लोगो पर नजर रखने के निर्देश दिए।


उपजिला कलेक्टर पिंकी मीणा ने पुलिस-प्रशासन के साथ विधानसभा चुनाव में सहयोग करने पर धन्यवाद दिया। नायब तहसीलदार लालाराम, सीआई करणसिंह, जमनालाल, डॉ. देवेन्द्र मदान, व्यापारी महेन्द्र, सरपंच गोपालसिंह नांगल, एडवोकेट उमाशंकर सोनी, एडवोकेट अनिल कुमार, व्यापार संघ अध्यक्ष गगन अग्रवाल, राजू माल ,मदनलाल माल, मक्खन लीलोज, धर्मेन्द्र कुमार, भंवरसिंह नंदेरा, जगदीश गुरु, रामावतार चौधरी, सुभाष कट्टा, घनश्याम झालानी, ऋषि फतेहपुरिया, बण्टी शाहरा एवं गौरव झाड़ोलिया भी मौजूद थे। (नि.सं.)

बताई समस्याएं


भाण्डारेज. झाणी गोठ में महिला बाल एवं विकास मंत्री ममता भूपेश ने जनसुनवाई कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का भरोसा दिलवाया। राजू सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंत्री को ज्ञापन दिया। पूर्व सरपंच दुर्गालाल सैनी ने अतिक्रमण से परेशानी बताई। उपसरपंच रामस्वरूप सैनी, लदाराम आड़तिया, प्रभात सैन, रामधन सैनी, गिर्राज गुर्जर, वीरू गुर्जर आदि थे।