6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा. अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, जांच शुरू

मामले में गिरफ्तार आरोपी तीन दिन के पीसी रिमाण्ड पर: पापड़दा थाना क्षेत्र के आलूदा की ककरोड़ा ढाणी में चोरी, फायङ्क्षरग व चोर की मौत का मामला

2 min read
Google source verification
दौसा. अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज, जांच शुरू

ककरोड़ा में पीडि़त व परिजनों से चर्चा करते डॉ.किरोड़ीलाल मीना।

दौसा. जिले के पापड़दा थाने इलाके के आलूदा गांव में चोरी सहित फायङ्क्षरग की घटना के मामले में मंगलवार को पुलिस ने घायल के पर्चा बयान के आधार पर अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने सहित मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। वहीं चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को तीन दिन के पीसी रिमाण्ड पर दिया गया। पुलिस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है।

पापड़दा थाना प्रभारी श्यामलाल मीना ने बताया कि 21 मई 2023 की रात को आलूदा गांव की ककरोड़ा ढाणी में चोरी व फायङ्क्षरग की घटना को लेकर ग्रामीणों के हत्थे चढ़े घायल दशरथ गुर्जर के जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती के दौरान थाना पुलिस ने पर्चा बयान दर्ज किए।पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने की 323, 341, 304 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। वहीं चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी रसीद पुत्र नवाब खान निवासी नगर जिला भरतपुर को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को तीन दिन के पीसी रिमाण्ड पर सौंपा गया। मामले को लेकर जिला स्पेशल टीम, साइबर सैल सहित थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
उल्लेखनीय है कि गांव आलूदा की ककरोडा ढाणी में चार - पांच जने चोरी की नियत से एक घर में घुस गए थे। इस दौरान जाग होने पर ग्रामीणों के चिल्लाने पर चोरी के दो आरोपी तो फायङ्क्षरग करते हुए फरार हो गए, लेकिन दो चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए थे। पकड़े गए भरतपुर निवासी शिवलाल गढरिया व दशरथ गुर्जर की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी किसी ने शेयर कर दिया। इनमें से 60 वर्षीय शिवलाल गढरिया की दौसा सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं गम्भीर रूप से घायल दशरथ गुर्जर को जयपुर रैफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इधर मृतक के परिजन शव को जिला अस्पताल से ले गए हैं।

फायङ्क्षरग से घायल दिनेश को अस्पताल से मिली छुट्टी : ककरोडा ढाणी चोरो घटना को अंजाम देने के दौरान ग्रामीणों की जाग होने व चोरों का पीछा करने पर चोरों ने दिनेश मीना पर फायङ्क्षरग कर दी थी। इससे वह गंभीर घायल हो गया था। घायल का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। दो दिन उपचार के बाद मंगलवार को चिकित्सकों ने उसको डिस्चार्ज कर दिया।

सांसद डॉ. किरोड़ी पहुंचे आलूदा
पापड़दा. राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना मंगलवार दोपहर बाद आलूदा की ढाणी ककरोडा पहुंचे और मामले को लेकर पुलिस को वारदात के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पीडि़त द्वारा बार बार सूचना देने के बाद भी पुलिस ने पहुंचने में देरी की। पुलिस को ऐसी वारदात रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। चोरों द्वारा की गई फायङ्क्षरग में घायल दिनेश मीना की बहादुरी पर डॉ मीना ने कहा कि उसको सम्मानित करने की सिफारिश की जाएगी। इस अवसर पर धुन्धीराम , कैलाश डीलर, ङ्क्षपटू पापडदा ,गिर्राज सुन्दैडा, सुरेश आलूदा , पप्पू भगलाई , पूर्व सरपंच रामेश्वर सैनी व रामखिलाड़ी बैरवा आदि थे।