6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांदीकुई में 14, दौसा 4 व महुवा में 3 कोरोना पॉजिटिव मिले

dausa covid news, corona case- जिले में कुल मरीजों की संख्या अब 730

2 min read
Google source verification
बांदीकुई में 14, दौसा 4 व महुवा में 3 कोरोना पॉजिटिव मिले

बांदीकुई में 14, दौसा 4 व महुवा में 3 कोरोना पॉजिटिव मिले

दौसा. जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को जिले में 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बांदीकुई ब्लॉक में 14, दौसा में 4 तथा महुवा ब्लॉक में 3 तथा सिकराय में 1 कोरोना संक्रमित मरीज मिला। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 730 हो गई है। मरीजों के नाम स्टेट कंट्रोल रूम मिलने की सूचना पर चिकित्सा दल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मरीजों का उपचार शुरू करवाकर सम्पर्क में आए लोगों को चिह्नित कर टेस्ट कराया गया।

dausa covid news, corona case


दौसा शहर की व्यास कॉलोनी में दम्पती सहित चार जने पॉजिटिव पाए गए। महुवा में एक शिक्षिका, बांदीकुई में दो नर्सिंग स्टाफ व एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पॉजिटिव निकले। दौसा में पीजी कॉलेज व पुलिस कार्यालय के कार्मिकों का कोरोना टेस्ट किया गया।
वहीं जिले में चिकित्सा टीमों ने अब तक 58 हजार 147 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। 57 हजार 319 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 828 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। इसी प्रकार 2 हजार 63 घरों के 13 हजार 252 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया है। कुल 642 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। जिले में रिकवरी रेट 87.95 प्रतिशत है। जिले में अब तक 29 हजार 726 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 431 की रिपोर्ट का इंतजार है।

dausa covid news, corona case


कोविड 19 लैब प्रभारी हिमांशु बापीवाल ने बताया कि मंगलवार को दौसा अस्पताल में 66, ब्लॉक दौसा 64, लालसोट 21, बांदीकुई 30, महुवा 12, सिकराय 85 सहित कुल 278 जनों का कोरोना टेस्ट हुआ। जिला अस्पताल के कोविड वार्ड प्रभारी डॉ. आरडी मीना ने बताया कि मंगलवार को आठ नए मरीज भर्ती किए गए। अब वार्ड में कुल 21 मरीज हैं। 11 मरीज महुवा वार्ड में तथा 18 का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।

dausa covid news, corona case

कोविड वार्ड में गंदगी की शिकायत
दौसा अस्पताल के कोविड वार्ड से मंगलवार सुबह मरीजों ने गंदगी होने की शिकायत की। मरीजों ने बताया कि पीएमओ व जिला कलक्टर को फोन किया, लेकिन वे बैठक में व्यस्त थे। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन से शिकायत की। इसके बाद व्यवस्था ठीक की गई। मरीजों ने बताया कि सफाई के लिए नियुक्त कार्मिकों में से आधे भी नहीं आते हैं। वार्ड में समय-समय पर सफाई नहीं होती।

dausa covid news, corona case