9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा. 70 फीट गहरे कुएं में गिरने से मौत, ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शव को निकाला बाहर

- एक दिन पूर्व से लापता था  

less than 1 minute read
Google source verification
दौसा. 70 फीट गहरे कुएं में गिरने से मौत, ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने शव को निकाला बाहर

लवाण के बनियाना में मौके पर एकत्रित भीड़।

दौसा. लवाण उपखंड की ग्राम पंचायत बनियाना के मटवास गांव की बांसखो वाली ढाणी में सत्तर फीट गहरे सूखे कुएं में गिरने से एक जने की मौत हो गई। मृतक की पहचान घासीलाल पुत्र सेडुराम बैरवा के रूप में की गई। वह एक दिन पूर्व से लापता था।

जानकारी मिलने पर सैंकडों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बहार निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच करने में जुट गई है। सरपंच सुनितादेवी सैनी व समाजसेवी बनवारीलाल शर्मा ने बताया कि कस्बे के गांव मटवास में ढाणी बांसखो वाली में एक जने के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी।

थाना प्रभारी हरदयाल मीणा ने बताया कि मृतक घासीलाल (40) गुरुवार रात को घर नहीं आने पर परिजनों ने आस-पास व रिश्तेदारों में तलाश किया, लेकिन,कोई जानकारी नहीं मिली। रात हो जाने पर परिजनों ने सुबह वापस ढूढना शुरू किया। ग्रामीण सुबह जब शौच के लिए निकले तो कुएं के बाहर चप्पल दिखाई दी। कुएं में एक जने का शव देख वहां से भाग छूटे और ग्रामीणों को इस बारे में बताया। परिजन सहित अन्य ग्रामीण मौके पर देखा तो कुंए में घासीलाल ही था। ग्राम विकास अधिकारी किरण शर्मा, हल्का पटवारी सियाराम गुर्जर और नायब तहसीलदार धर्मसिंह मीणा आदि मौके पर पंहुचे।

थाना पुलिस के पास नहीं कोई साधन

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस केवल मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस के पास कुएं से शव को निकालने के लिए कोई साधन नहीं था। ग्रामीणों ने ही मशक्कत करके शव को बाहर निकाला। परिजनों का घर पर रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। ढाणी के घरों में चूल्हे नहीं जले।