7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला कलक्टर ने ऑडियो संदेश से दी चेतावनी, रजिस्टर में हस्ताक्षर कर गायब मिले तो होगी एफआईआर

Dausa District Collector warns Medical staff with audio message: ऑडियो संदेश की चिकित्सा महकमे में दिनभर खासी चर्चा रही

2 min read
Google source verification
जिला कलक्टर ने ऑडियो संदेश से दी चेतावनी, रजिस्टर में हस्ताक्षर कर गायब मिले तो होगी एफआईआर

जिला कलक्टर ने ऑडियो संदेश से दी चेतावनी, रजिस्टर में हस्ताक्षर कर गायब मिले तो होगी एफआईआर

दौसा. जिले में अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान लगातार चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों के नदारद मिलने पर अब जिला कलक्टर ने ऑडियो संदेश जारी कर कड़ी चेतावनी दी है। जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने चिकित्सा विभाग के सोशल मीडिया गु्रप पर ऑडियो संदेश पोस्ट कर कहा है कि सभी चिकित्सक कार्यालय में समय पर उपस्थित रहें। अगर कोई भी कार्मिक उपस्थित नहीं है और रजिस्टर में हस्ताक्षर हैं तो इसे अपराध मानकर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Dausa District Collector warns Medical staff with audio message


जिला कलक्टर के इस ऑडियो संदेश की चिकित्सा महकमे में दिनभर खासी चर्चा रही। बुधवार को अधिकतर चिकित्सक व कार्मिक अस्पतालों में मौजूद रहे। गौरतलब है कि संभागीय आयुक्त से लेकर सीएमएचओ तक लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान अधिकतर जगह कार्मिक गायब मिलते हैं। चिकित्सक के तो कई दिनों तक नहीं आने की भी शिकायतें सामने आती हैं। इसके अलावा लाखों की लागत से निर्मित स्वास्थ्य केन्द्रों पर अव्यवस्थाओं का आलम नजर आता है। जिला कलक्टर ने भी मंगलवार को शहरी स्वास्थ्य केन्द्र सैंथल मोड़ का निरीक्षण कर कार्मिकों के नदारद रहने का मामला पकड़ा था। ऐसे में अब जिला कलक्टर ने ऑडियो के माध्यम से चेतावनी संदेश जिलेभर के चिकित्सा विभाग के कार्मिकों व अधिकारियों को दिया है।

Dausa District Collector warns Medical staff with audio message


अंतिम चेतावनी है सुधार कर लो
जिला कलक्टर ने एक और ऑडियो संदेश जारी कर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक स्थगित करने की जानकारी देते हुए कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारियों को अंतिम चेतावनी है कि अपने कार्य प्रदर्शन संकेतकों को सुधार लें। यह अंतिम अवसर है, इसके बाद हम कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सकों की लोकेशन व कार्य के प्रति उनकी कितनी लगन है, इसकी पूरी जानकारी उनके पास है। अब एक्शन लेना शुरू करेंगे।

संभागीय आयुक्त आज आएंगे, करेंगे जनसुनवाई
दौसा. संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा गुरुवार दोपहर 2.30 से 4 बजे तक कलक्टे्रट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे तक कलक्टे्रट सभाभवन में जनसुनवाई करेंगे। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर अपने विभाग से सम्बन्धित सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Dausa District Collector warns Medical staff with audio message