
दौसा। राजस्थान के दौसा से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक दीनदयाल बैरवा ने कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना के भाई की हार पर तीखा तंज कसा। साथ ही भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल पर भी बड़ा हमला बोला। इसके अलावा डीसी बैरवा ने अपनी ही पार्टी के ऐसे कार्यकर्ताओं पर भी हमला बोला, जिन्होंने उपचुनाव के दौरान पार्टी लाइन से हटकर काम किया।
दौसा की चौधरी धर्मशाला में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संगोष्ठी एवं दीनदयाल बैरवा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर उपचुनाव में जीत के लिए विधायक दीनदयाल बैरवा ने सर्वसमाज का आभार जताया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना के भाई जगमोहन मीना को हराने के सवाल पर डीसी बैरवा कहा कि मुझे जनता का ‘डायरेक्ट करंट’ मिला, जिसके बूते झटका दे दिया। जनता का करंट मेरे साथ था और मेरा करंट उधर था, इसलिए बढ़िया चेप दिया।
पत्रकारों से बातचीत में नवनिर्वाचित विधायक दीनदयाल बैरवा ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राधामोहन अग्रवाल अनाप-शनाप बोले जा रहे हैं। अच्छा हुआ वे प्रचार के दौरान नहीं आए, वरना गांवों में नहीं घुस पाते। उनके बयानों से लोगों में बहुत नाराजगी है।
Published on:
27 Nov 2024 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
