4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा नगरपरिषद में होंगे 55 वार्ड, लालसोट व बांदीकुई में 10-10 वार्ड बढ़ाए, महुवा में होंगे 25 वार्ड

बढ़ेंगे वार्ड पार्षद तो विकास को मिलेगी गति
3 min read
Google source verification

दौसा. स्वायत शासन विभाग की ओर से आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डों का पुर्नगठन किया गया है। अधिसूचना के अनुसार दौसा नगर परिषद क्षेत्र में अब 40 से बढ़ा कर 55 वार्ड कर दिए गए हैं। वहीं लालसोट नगरपालिका में वार्डों की संख्या 25 से बढ़ 35 हो गई है। बांदीकुई में 30 से बढ़ाकर 40 हो गई है। वहीं पिछले वर्षों ग्राम पंचायत से नगरपालिका बनी महुवा नगर पालिका में 25 वार्ड बनाए गए हैं। नगरपरिषद एवं नगरपालिकाओं के पुनर्गठन से अब अधिक लोगों को जन प्रतिनिधि बनने का मौका मिलेगा। वहीं वार्डो के विस्तार से नगरपरिषद एवं नगरपालिकाओं में सुविधाओं का विस्तार होगा।


नगरपरिषद एवं नगरपालिकाओं को अधिक जनप्रतिनिधि मिलेंगे तो जनसमस्याओं के निराकरण में भी सुविधा भी मिलेगी। वार्डों के बढऩे से लोगों को विकास की किरण की उम्मीद भी जागी है। अब उन्हें सफाई, रोशनी सहित अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालयों के चक् कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब वे अपने वार्ड के जनप्रतिनिधि को समस्याओं से अवगत करा सकेंगे।

सुविधाओं का होगा विस्तार


नगर परिषद दौसा में अब पुनगर्ठन के बाद 55 वार्ड होने के बाद यहां पर निश्चित सुविधाओं का भी विस्तार होगा। सफाईकर्मियों की भर्ती होगी तो शहर की सफाई व्यवस्था का ढर्रा भी सुधरेगा। पुनगर्ठन के बाद निश्चित ही इन कॉलोनियों के लोगों के पट्टे ही नहीं इनमें सड़कें भी बनेगी, जलदाय विभाग की पाइप लाइनें भी बिछेगी। अभी तक कई वार्डो की हालत ऐसी हैकि उनका आकार अधिक होने से वहां के जनप्रतिनिधि भी उनका पूरा विकास नहीं करा पा रहे हंै। कहीं पर सड़कें नहीं तो कहीं पर नालियां नहीं है। पानी की सविधाएं भी वार्डों में नहीं हैं। फिल्हाल कई कॉलोनियां तो ऐसी है जिनमें वाहन दूर पैदल चलना भी दुभर हो जाता है। बरसात के दिनों में तो उन कॉलोनियों में हालात ही खराब हो जाते हैं।

कॉलोनियों का भी हो सकेगा नियमन


नगरपरिषद के मास्टर प्लान में ऐसी कई कॉलोनियां है, जिनके अभी तक नक्शे एप्रूड नहीं हो पाए हैं। वहां के लोगों के मकानों के पट्टे नहीं बन पा रहे हैं। उन इलाकों को बिना पट्टे बैंक ऋण नहीं दे रहे हैं, लोगों ने इस आस में मकान बना लिए कि शायद उनको ऋण मिलेगा।

छोटे वार्ड होंगे विकास भी अधिक होगा


नगरपरिषद एवं नगरपालिकाओं के पुनर्गठन के बाद विकास की सम्भावनाएं अधिक बढ़ गई है। छोटे वार्ड होंगे तो उनमें वहां के जन प्रतिनिधि विकास अधिक करा पाएंगे। अन्य भी कई प्रकार की सुविधाओं का इजाफा होगा।
- दिलीप शर्मा, आयुक्त नगरपरिषद दौसा।

अब बांदीकुई नगरपालिका में होंगे 40 वार्ड


बांदीकुई. अब आगामी समय में होने वाले नगरपालिका चुनाव में बांदीकुई नगरपालिका क्षेत्र मेें 40 वार्ड होंगे। इसके लिए सोमवार को स्थानीय निकाय निदेशक पवन अरोड़ा ने आगामी नगरपालिका चुनाव के लिए वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर अधिसूचना जारी कर पुनर्गठन के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए नगरपालिका अधिशासी अधिकारी को प्राधिकृत अधिकारी अधिकृत किया गया है।


ऐसे होगा पुनर्गठन


इसके लिए 4 जुलाई 2019 तक अधिशाषी अधिकारी द्वारा वार्डो ंका पुनर्गठन के प्रस्ताव तैयार करना, 15 जुलाई तक पुनर्सीमांकन के प्रस्तावों पर आपत्ति प्राप्त करना, 22 जुलाई तक वार्ड गठन प्रस्ताव मय नक्शे एवं प्राप्त दावे एवं आपत्तियों पर टिप्पणी सहित राÓय सरकार को विशेष वाहक द्वारा प्रषित किया जाना है। वहीं 6 अगस्त तक सरकार द्वारा आपत्तियों का निस्तारण एवं प्रस्तावों का अनुमोदन, 19 अगस्त तक राÓय सरकार द्वारा पुनर्सीमाकंन वार्डो का राजपत्र में अंतिम प्रकाश किया जाएगा।

बढ़ेगी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी


लालसाऌ ट. नगर पालिका क्षेत्र में वार्डों की संख्या में 25 से बढ़ कर 35 होने से शहर के विकास में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ेगी। वार्ड की संख्या में बढ़ोतरी होने से पालिका प्रशासन के समक्ष जनप्रतिनिधी अधिक मजबूत तरीके से अपने इलाके की समस्याओं को पेश कर सकेंगे और जनप्रतिनिधी भी अपने वार्ड मेंं बेहतर ढंग से सक्रिय हो कर लोगों के दुख दर्द को दूर कर सकेेंगे। वही दूसरी ओर पालिका के ईओ नवरत्न शर्मा ने बताया कि वार्ड बढऩे से अब पालिका प्रशासन भी बेहतर ढंग से शहर के लोगों की समस्याओं को दूर कर सकेगा। (नि.प्र.)

विकास को लगेंगे चार चांद


महुवा. ग्राम पंचायत से नगरपालिका बनी महुवा में अब 25 वार्ड होंगे। यहां पर फिल्हाल ग्राम पंचायत जैसे ही विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन अब यहां पर 25 वार्ड होने से विकास को चार चांद लगेंगे। महुवा नगरपालिका होने से यहां पर रोजगार की सम्भावना भी बढ़ेगी। खास बात तो यह हैकि यहां पर 25 पार्षद अपने- अपने वार्ड के इलाके को चमकाने का भरसक प्रयास करेंगे।