28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dausa News: महुवा नगर पालिका अध्यक्ष नर्बदा गुर्जर निलंबित, राजस्थान सरकार ने की कार्रवाई, जानिए क्यों

Dausa News: नगर पालिका महुवा की अध्यक्ष नर्बदा देवी गुर्जर को राजस्थान सरकार के स्वायत शासन विभाग ने निलंबित किया है। नर्बदा देवी कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुई थी।
less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Oct 02, 2024

narbada devi gurjar mahwa

Dausa News: नगर पालिका महुवा की अध्यक्ष नर्बदा देवी गुर्जर को राजस्थान सरकार के स्वायत शासन विभाग ने निलंबित किया है। विभाग ने नगर पालिका अध्यक्ष नर्बदा देवी को कुछ दिन पहले नोटिस जारी कर विभिन्न कार्यों में की गई अनियमिताओं को लेकर जवाब मांगा था, लेकिन जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर निलंबन का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि नर्बदा देवी कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुई थी। अब भाजपा के टिकट से निर्वाचित उपाध्यक्ष शीला गुर्जर को चार्ज मिलने की संभावना है। निदेशक एवं विशिष्ट सचिव कुमार पाल गौतम ने आदेश में बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रकरण में अनियमितताएं एवं पद का दुरुपयोग किया जाना पाया गया।

राज्य सरकार ने उपरोक्त प्रकरण की न्यायिक जांच कराने का निर्णय किया है। ऐसे में नर्बदा देवी को अध्यक्ष एवं सदस्य पद से निलंबित किया गया है। इधर, नर्बदा देवी ने कहा कि उन्होंने कोई अनियमितता की गई। वे अनपढ़ हैं और कर्मचारियों द्वारा ही साइन कराए जाते थे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान से चलने वाली इन 4 ट्रेनों को लेकर बड़ी खबर, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्ले