4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने तय किया 2020 का विजन

Dausa's public representatives and officials set 2020 vision: नया साल, नए संकल्प, नया विजन: विकास को लगेंगे पंख, अपराधों पर कसेंगे लगाम, आमजन को योजनाओं का मिलेगा लाभ
4 min read
Google source verification
दौसा के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने तय किया 2020 का विजन

दौसा के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने तय किया 2020 का विजन

दौसा. नूतन वर्ष 2020 में जिले में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नए विजन के साथ नित नए कार्य करने का संकल्प लिया है। जन प्रतिनिधियों ने कहा कि वे अपने-अपने इलाकों में विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेेंगे। जिले की पानी विकट समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा। जन प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष जितने काम कराए थे, उनसे अधिक विकास कराने का संकल्प लेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि वे जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में और सुधार करेंगे। सरकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध में कमी लाई जाएगी। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Dausa's public representatives and officials set 2020 vision


जन प्रतिनिधियों ने कहा विकास में कसर नहीं छोड़ेंगे

सर्वांगीण विकास है प्राथमिकता
जिले ही नहीं पूरे लोकसभा क्षेत्र में उनकी पहली प्राथमिकता सर्वांगीण विकास कराना है। वे जिले में लोगों के लिए बहता पानी व पीने के पानी की व्यवस्था के लिए संकल्पित है। विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

- जसकौर मीना, लोकसभा सांसद दौसा

बिजली, पानी व सड़क तंत्र किया जाएगा मजबूत


नए वर्ष में 100 सेऌ 250 की आबादी वाले प्रत्येक गांव को पक्की सड़कों से जोडऩा है। लालसाऌ ट शहर मेऌ ं उपखण्ड स्तरीय चिकित्सालय की स्थापना कराना। रामगढ पचवारा मेऌ ं महिला कॉलऌ ेज की स्थापना कराना। विधानसभा क्षेत्र में घर - घर पेऌ यजल का उचित प्रबंध कराना है। विद्युत तंऌ त्र और अधिक मजबूत करने के लिए संवासा मेऌ ं 132 कऌ ेवी जीएसएस व डूंगरपुर, नयाबास व श्रीरामपुरा मेऌ ंं 33 कऌ ेवी विद्युत सब स्टऌ शनोऌ ं का निर्माण कराया जाएगा।
- परसादीलाल मीना, विधायक लालसोट एवं उद्योग मंत्री

गरीबों के साथ अन्याय सहन नहीं होगा
जिले ही नहीं वे पूरे प्रदेश में गरीबों के हितों के लिए संघर्षशील हैं। वे महिलाओं एवं गरीबों पर अत्याचार सहन नहीं करेंगे। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी वे अत्याचार के विरुद्ध लड़ते रहेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ निरन्तर लड़ाई लड़ते रहेंगे।
- डॉ. किरोड़ीलाल मीना, राज्यसभा सांसद

पिछले वर्ष से बेहतर कार्य करेंगे
जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में पिछले वर्ष जो कार्य किए गए थे, इस वर्ष उससे भी अच्छा कार्य करने की कोशिश की जाएगी। जिले की जनता की हर समस्या का समाधान का प्रयास किया जाएगा। सरकारी की जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभ दिलाया जाएगा।
- अविचल चतुर्वेदी, जिला कलक्टर दौसा

पेयजल की समुचित व्यवस्था प्राथमिकता
विधानसभा क्षेत्र में विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जिला मुख्यालय एवं पूरे विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। ईसरदा बांध निर्माण एवं दौसा के लिए पाइप लाइन बिछाने के काम में प्रगति लाई जाएगी। शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में भी नए आयाम पैदा किए जाएंगे।
- मुरारीलाल मीना, विधायक दौसा।

निष्पक्ष होकर जनताकी सेवा करना लक्ष्य
निष्पक्ष रुप से जनता की सेवा करना ही मुख्य उद्देश्य रहेगा। इसमें विभिन्न योजनाओं में पारदर्शिता रखते हुए पात्र लोगों को ही लाभ दिलाना पहली प्राथमिकता है। महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरुक किया जाएगा। युवा पीढ़ी को मोबाइल के अनुचित व उचित उपयोग के बारे में बताना भी लक्ष्य है। पिछड़े एवं मजदूर वर्ग मेेंं सिलिकोसिस से पीडि़त मजदूरों को उनके पेंशन दिलवाना भी है।

- पिंकी मीना, उप जिला कलक्टर बांदीकुई

पानी की समस्या का स्थाई समाधान व केन्द्रीय बस स्टैण्ड बनाना लक्ष्य-खटाना
वर्ष 2020 में बांदीकुई उपखण्ड क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थाई समाधान कराना लक्ष्य है। इसके लिए ईसरदा बांध से पानी लाया जाएगा। वहीं अन्य जल स्रोत विकसित कर लोगों को नियत समय पर पानी मुहैया कराया जाएगा। क्योंकि पानी की समस्या क्षेत्र के लोगों के लिए नासूर बनी हुई है। इसके अलावा बांदीकुई में केन्द्रीय बस स्टैण्ड व खेल स्टेडियम भी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा दिया जाएगा। महिला महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कराकर निर्माण कराने व बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।
- जी.आर. खटाना, विधायक बांदीकुई

नए वर्ष में होंगे हरेक विकास कार्य
वर्ष 2020 में उपखण्ड क्षेत्र में मंडावर में महिला कॉलेज खुलवाया जाएगा। मंडावर में उपखण्ड कार्यालय व हडिया में कृषि उपज मंडी बनवाई जाएगी। रामगढ़ में सरकारी आईटीआई कॉलेज खुलवाई जाएगी। हर गांव में पीने का पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
ओमप्रकाश हुड़ला, विधायक महुवा।

जन कल्याणकारी कार्यों में लाई जाएगी तेजी
सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी। उसमें उदासीनता बरते जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में आने वाले तीन चार महीनों में पिछले 5 से 10 वर्ष से लंबित चल रहे प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र ही किया जाएगा। तहसील का पूरा राजस्व रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा जाएगा।
- परशुराम मीना, उपखण्ड अधिकारी महुवा


विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे
वर्ष 2020 में सिकराय विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। सरकार आमजन की भावनाओं के अनुरुप कार्य कर रही है। आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराने का कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ाने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्साकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है।
- ममता भूपेश, सिकराय विधायक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री।

अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा
जिले में अपराध के ग्राफ में कमी लाई जाएगी। महिला अत्याचार व बलात्कार के आरोपियों के खिलाफ तुरंत जांच कर उनका शीघ्र चालान पेश किया जाएगा।
- अनिलसिंह चौहान, एएसपी दौसा