20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिकारियों ने साधी चुप्पी, संवेदक की हो रही बल्ले-बल्ले

50 करोड़ की लागत से बन रहा स्टेट हाइवे निर्माण पूर्ण होने से पहले ही उधडऩे लगा
less than 1 minute read
Google source verification
दौसा. अधिकारियों ने साधी चुप्पी, संवेदक की हो रही बल्ले-बल्ले

जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हुआ स्टेट हाइवे दौसा -घोषराणा सड़क मार्ग।

careless ... दौसा. गुढ़ाकटला क्षेत्र में करीब 50 करोड़ की लागत से बन रहा दौसा- घोषराणा स्टेट हाइवे अभी पूरा बनकर तैयार भी नहीं हुआ कि सड़क मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने लगा है। बांदीकुई से भांवता करीब 15 किलोमीटर सड़क मार्ग दर्जनभर से अधिक जगह से उखड़ गया।

सड़क के दोनों किनारों पर चौड़ाईकरण कर बनाई सड़क कई स्थानों से धंसकर क्षतिग्रस्त हो गई है। जो कि निर्माण के मापदंडों की पोल खोल रही है, वहीं सड़क मार्ग नांगवास, काटरवाडा, गुढ़ाकटला, मुकरपुरा सहित कई स्थानों पर बीच में टूटकर धंस गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। इससेे संवेदक भी गुणवत्ता को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे हैं।

बिना अतिक्रमण हटाए बैरंग लौटा दल
बांदीकुई .उपखंड के ग्राम पंचायत कीरतपुरा में उपखंड अधिकारी के आदेश के तहत करीब 9 बीघा 5 बिस्वा भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवाने गया पुलिस प्रशासन दस्ता बिना अतिक्रमण हटाए बैरंग लौट गया। इससे जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों में नाराजगी दिखाई दी। सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए नायब तहसीलदार लक्ष्मीकांत गुप्ता, बांदीकुई थाने के एएसआई तेजङ्क्षसह सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां ग्राम पंचायत द्वारा जेसीबी सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए, लेकिन राजस्व विभाग की टीम द्वारा सही तरीके से सीमाज्ञान नहीं किया गया। इससे अतिक्रमण नहीं हट सका है।