6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा: जिला भंडार में वैक्सीन खत्म, अस्पतालों में भी बस एक दिन का स्टॉक

जिला अस्पताल में को-वैक्सीन नहीं होने से दूसरी डोज लगवाने के लिए भटकते नजर आए पुलिसकर्मी

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Mar 10, 2021

दौसा: जिला भंडार में वैक्सीन खत्म, अस्पतालों में भी बस एक दिन का स्टॉक

दौसा: जिला भंडार में वैक्सीन खत्म, अस्पतालों में भी बस एक दिन का स्टॉक

दौसा. जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान की गति पर अब ब्रेक लग सकता है, क्योंकि जिला भंडार के पास अब वैक्सीन खत्म हो गई है। अब जिले के अस्पतालों में भी मात्र एक या दो दिन का स्टॉक रह गया है। शीघ्र राÓय स्तर से वैक्सीन नहीं मिली तो गुरुवार या शुक्रवार से टीकाकरण प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई है।


वहीं जिला अस्पताल में मंगलवार को को-वैक्सीन नहीं होने से दूसरी डोज लगवाने के लिए पुलिसकर्मी भटकते नजर आए। गौरतलब है कि अगर पहली डोज को-वैक्सीन की लगी है तो दूसरी भी उसी की लगेगी। अब जिनके को-वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी, वे अब दूसरी डोज नहीं लग पाने से बैरंग लौटने को मजबूर हैं।


गौरतलब है कि दौसा जिला भंडार के पास दो दिन पहले करीब 6-7 हजार डोज का स्टॉक था, लेकिन अलवर में डोज कम पडऩे पर राÓय स्तर के निर्देश पर दौसा से पांच हजार डोज वहां भेज दी गई। ऐसे में दौसा के पास करीब दो हजार डोज का स्टॉक ही रह गया था। इस स्टॉक को भी मंगलवार को जिले के अस्पतालों को वितरित कर दिया गया। ऐसे में अब वैक्सीन का स्टॉक शून्य कर रिपोर्ट व डिमांड राÓय स्तर को भेजी गई है। फिलहाल राÓय स्तर से डोज लेने के लिए बुलावा नहीं आया। वहां भी केन्द्र से डोज नहीं मिलने के कारण कमी चल रही है।

कोविशिल्ड का स्टॉक है
इधर, जिला अस्पताल में पहली डोज के रूप में कोविशिल्ड लगाई जा रही। इसका करीब साढ़े नौ डोज का स्टॉक है। ऐसे में दौसा अस्पताल में दो दिन का काम चल सकता है। वहीं को-वैक्सीन नहीं होने से दूसरी डोज लगवाने वालों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में 6 फरवरी को 112, 8 को 39, 10 को 140 व 12 फरवरी को 28 फ्रंटलाइन वर्कर्स के को-वैक्सीन लगाई गई थी। अब इन 319 लोगों को दूसरी डोज के रूप में को-वैक्सीन ही लगाई जानी है। दो दिन से अस्पताल में स्टॉक नहीं होने से वापस बैरंग भेजा जा रहा है। वैक्सीन प्रभारी संगीता कटारिया ने बताया कि पहली डोज के रूप में कोविशिल्ड का स्टॉक है, जो लाभार्थियों के लगाई जा रही है।