20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा. पपलाज माता के दरबार में बजेगी मोबाइल की घंटी, शीघ्र ही लगेगा टावर

रिश्तेदारों को करा सकेंगे लाइव दर्शन
2 min read
Google source verification
दौसा. पपलाज माता के दरबार में बजेगी मोबाइल की घंटी, शीघ्र ही लगेगा टावर

लालसोट . घाटा की आतरी में स्थित प्रसिद्ध पपलाज माता मंदिर।

दौसा. नवरात्रा से कुछ ही दिन पूर्व पपलाज माता के भक्तों के लिए बड़ी खुश खबर सामने आई है। अब माता के दर पर जेब में बिना नेटवर्क शोपीस बने रखे रहने वाले मोबाइल पर घंटी बजने वाली है, साथ ही मोबाइल पर फोर जी इंटरनेट की सुविधा मिलने के साथ ही यहां देश विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालु वीडियो कॉल के जरिए घर पर बैठे परिजनों व रिश्तेदारों को माता के लाइव दर्शन भी करा सकेंगे।

गत दिनों जिला प्रशासन ने आतरी क्षेत्र के घाटा गांव में मोबाइल टावर लगाने के लिए चरागाह जमीन को लेकर राजस्व विभाग कोई पत्र लिखा था, जिस पर राजस्व विभाग के शासन उप सचिव एमडी रत्नू ने दौसा जिला कलक्टर को एक पत्र लिखकर बताया है कि उनके प्रस्तावानुसार भारत संचार निगम लिमिटेड को फोर जी मोबाइल टावर स्थापित करने के लिए चरागाह भूमि दिए जाने की राजकीय स्वीकृति निर्देशानुसार प्रदान की जाती है।

उम्मीद है कि इस क्षेत्र में सरकारी कंपनी बीएसएनएल की सेवाएं शुरू होने के साथ ही निजी दूरसंचार कंपनियां भी अपने टॉवर खड़े कर आम जन को सुविधाएं प्रदान करेंगी। गौरतलब है कि पपलाज माता के यहां प्रतिवर्ष दो बार लक्खी मेले का आयोजन होता है और मेले के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को बिना मोबाइल नेटवर्क काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आधा दर्जन जगहों पर लगाए जा रहे है 4जी टावर जानकारी के अनुसार बीएसएल द्वारा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क से वंचित क्षेत्रों मेंं आमजन को बीएसएनएल का फोर जी नेटवर्क उपलब्ध कराने की तैयारियां जोरों पर है। इसके लिए क्षेत्र में आधा दर्जन गांवों में टावर खड़े किए जा रहे है। बीएसएनएल द्वारा घाटा, धौण, गोल, अलीपुरा, गोदावास एवं लाहड़ी का बास गांवों में टावर खड़ा किए जा रहे हैं। इन सभी जगहों पर अब टावर खड़ा करने के लिए काम भी शुरू हो चुके हैं।

टावर के लिए जमीन का आवंटन हो चुका है

बीएसएनएल के उपमंडल अभियंता रमेश मीना ने बताया कि घाटा गांव में टावर के लिए जमीन आवंटित होने के बाद काम भी शुरू हो चुका है, वहां प्लेटफार्म तैयार हो गया है। धौण व लाहाड़ी का बास गांव में टावर खड़ा किया जा चुका है, सामान की सप्लाई मिलने के साथ काम जारी है। उपकरण मिलने पर टावर पर फोर जी उपकरण भी लगाए जाएंगे। टावर लगाने संबंधी सभी काम पूरा होते ही आमजन को बीएसएनएल की फोर जी सुविधा का लाभ मिलेगा।