
कड़क मिट्टी की खुदाई से हाथ में पड़े छालों को दिखाती महिलाएं।
कहा हाथों में छाले पड़े गए है और मजूदरी भी कम मिल रही है
लालसोट. शहर के कैमला ढाणी क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने बुधवार दोपहर शहरी रोजगार गारंटी योजना में मनमानी के आरोप लगाते हुए नगर पालिका कार्यालय के सामने रोड पर जाम लगा दिया। बुधवार दोपहर हाथों में परात फावड़ी व खोदी गई मिट्टी को लेकर दर्जनों महिलाएं नगर पालिका कार्यालय पर जा पहुंची और शहरी रोजगार योजना में मनमानी के आरोप के आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी। इस दौरान कार्यालय में अवकाश होने के कारण कोई अधिकारी नहीं मिला तो, महिलाएं कार्यालय के सामने से गुजर रहे एनएच 11 पर जा पहुंची और रोड पर बैठकर जाम लगा दिया।
महिलाओं का कहना था कि मनमानी तरीके से उन्हें काम कराया जा रहा है, दो महिलाओं से एक दिन में 11 फीट लंबी, 10 फीट चौड़ी एवं दो फीट गहरी मिट्टी खुदाई की जा रही है, जबकि कार्यस्थल काली मिट्टी होने से खुदाई करने में काफी जोर लगाना पड़ रहा है।
मिट्टी कडक़ होने से उनके हाथों में छाले पड़ गए और मजूदरी भी कम मिल रही है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें कहा जाता है कि काम करना है तो करो,वरना अपने घर जाओं। महिलाओं ने योजना में फर्जीवाड़ा के आरोप भी लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों की घर बैठे ही हाजरी फर्जी लगाई जा रही है। जाम के चलते रोड़ के दोनो ओर वाहनोंं की लंबी कतारें भी लग गई। विजयादशमी होने के कारण देव स्थानों पर दर्शन व पूजा अर्चना के लिए जा रहे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
पुलिस की समझाइश पर रोड से हटी महिलाएं
जाम की सूचना मिलते ही कुछ ही देर में मौके पर लालसोट पुलिस भी जा पहुंची। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि वे संबधित अधिकारी से मिलकर अपनी शिकायत रखें। इस तरह त्योहार के दिन रोड जाम करना उचित नहीं है। समझाइश के बाद महिलाओंं ने रोड से जाम हटा दिया।
नियमानुसार ही लिया जा रहा काम
ईओ सीमा चौधरी ने बताया कि शहरी रोजगार योजना में निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही काम लिया जा रहा है। मनमानी की बात गलत है। कोई फर्जीवाड़े की शिकायत है तो उसकी जांच कराई जाएगी।(नि.प्र)
Published on:
05 Oct 2022 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
