
लालसोट के ज्योतिबा फुले सर्किल पर सजाई रंगोली एवं जलाए दीपक।
लालसोट (दौसा). नववर्ष की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम शहर के ज्योतिबा फुले सर्किल पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में रोवर रेंजर द्वारा रंगोली सजाई गई।
इस मौके पर दीपक जलाकर कोरोना मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी और भगवान से नूतन वर्ष में कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। स्काउट उप प्रधान ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि हम सभी को मिलकर इस कोरोना महामारी को हराना है। स्काउट्स गाइड्स ने सम्पूर्ण लॉक डाउन में प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर विशिष्ट सेवाएं दी है।
राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) के जिला अध्यक्ष परीक्षित शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग की सबसे विशिष्ट गतिविधियों में एक स्काउटिंग है,सभी विद्यालय में अनिवार्य रूप से स्काउटिंग चलाकर कोटामनी समय पर जमा करवानी चाहिए। स्काउट सचिव श्रीकंात शर्मा ने बताया कि सभी स्काउट व रोवर रेंजर ने दीप जलाकर कोरोना मृतकों को श्रद्धांजलि दी है और प्रार्थना की है कि नूतन वर्ष 2021 में केवल मानवता ही प्रवेश करें, कोरोना नहीं।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा सेडुलाई, वीरेंद्र जैन, रामावतार जोरवाल, रामगढ़ पचवारा टीसी प्रभु लाल शर्मा, पहल मानव सेवा संस्थान संयोजक सुनील गुप्ता, गाइड कैप्टन कविता गुप्ता, बलराम मीना, सोनू, बीना, नंदिनी,अशोक, हीरालाल महावर,रेंजर बीना वैष्णव, सोनू बैरवा भी मौजूद रहे।
भागवत कथा का समापन
महुवा. कस्बे स्थित नवीन अनाज मंडी में भागवत कथा के समापन पर गुरुवार को प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यापार मंडल समिति द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से ही प्रसादी पाने वाले लोगों का तांता लगा रहा। व्यापार मंडल द्वारा राज्य सरकार की कोरोना एडवाइजरी का पूरा ध्यान रखा गया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम शाम पांच बजे तक जारी रहा।
जेईएन परीक्षा रद्द करने की मांग
मेहंदीपुर बालाजी. क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर जेईएन भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग की है। शराब मुक्त अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एल. ठीकरिया ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 6 दिसंबर को आयोजित कनिष्ठ अभियंता सीधी भर्ती परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने से लंबे अरसे से मेहनत कर रहे युवाओं का भविष्य एक बार फिर संकट में है। उन्होंने प्रदेश सरकार व बोर्ड से जेईएन परीक्षा को रद्द करके जल्द ही अगले 3 महीने में पुन: परीक्षा आयोजित कराने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक बोर्ड यह परीक्षा दोबारा आयोजित नहीं करता उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
Published on:
31 Dec 2020 08:17 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
