4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडावर को पंचायत समिति का दर्जा दिए जाने की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी रहा

Demand for Panchayat Samiti status to Mandawar: गांधी चौक पर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा।
2 min read
Google source verification
मंडावर को पंचायत समिति का दर्जा दिए जाने की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी रहा

मंडावर को पंचायत समिति का दर्जा दिए जाने की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी रहा

मंडावर. पंचायत राज पुनर्गठन के तहत मंडावर को पंचायत समिति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर रविवार को खास बात यह है कि कांग्रेस संगठन के ही पदाधिकारी अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन पर उतर चुके हंै। जिनकी भी अपनी ही सरकार में कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है ।

Demand for Panchayat Samiti status to Mandawar


धरने में ब्लॉक अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, एसटी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष हरिकिशन लौठा, जिला महासचिव नवीन तिवाड़ी, पीसीसी सदस्य रामनिवास गोयल, प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव विक्रम गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य अशोक भण्डपुरा, जिला परिषद सदस्य रोशन हवलदार आदि ने मण्डावर को पंचायत समिति का दर्जा दिलाने की मांग की है।

Demand for Panchayat Samiti status to Mandawar

बारिश में भी डटे रहे धरनार्थी


जानकारी के अनुसार रविवार को बारिश में भी धरने पर लोग डटे रहे। धरने में दिन-प्रतिदिन आंदोलन कारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। धरना स्थल पर मंडावर विकास संघर्ष समिति की ओर से धर्नाथियों के लिए मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।


इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रामनिवास गोयल, जिला महासचिव नवीन तिवाड़ी, जिला परिषद सदस्य रोशन हवलदार, प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव विक्रम गुर्जर, कजोड़ सिंह, लल्लू सरपंच, बृजमोहनदास शर्मा, रोहिताश बागड़ी ,अशोक भण्डपुरा, राजेश नवारिया व अशोक फूल मंडा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Demand for Panchayat Samiti status to Mandawar

तीन घंटे विद्युत कटौती आज


मानपुर. सिकराय के 220 केवी ग्रिड स्टेशन पर मरम्मत कार्य को लेकर सोमवार को क्षेत्र के दो जी एस एस पर तीन-तीन घंटे विद्युत कटौती होगी। कनिष्ठ अभियंता विनोद बैरवा ने बताया कि सुबह साढ़े 9 से दोपहर 1 बजे तक सिकराय जीएसएस के अधीनस्थ गांवों में विद्युत कटौती होगी। इसके बाद दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक चांदुसा, डैन्डान, नाहर खोहरा जी एस एस के गांवों में विद्युत कटौती की जाएगी।

Demand for Panchayat Samiti status to Mandawar