
प्रतीकात्मक तस्वीर
Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले के गीजगढ़ कस्बे में उपतहसील होने के बाद भी नायब तहसीलदार नहीं होने से ग्रामीणों को राजस्व कार्यों के लिए सिकराय तहसील कार्यालय में भटकना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए नायब तहसीलदार को गीजगढ़ उपतहसील भवन बैठाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि तात्कालिक सरकार द्वारा गीजगढ़ कस्बे को दो वर्ष पूर्व उपतहसील का दर्ज देने के बाद कस्बे में राजस्व कार्यों के भवन के अभाव के चलते नवीन भवन निर्माण तक औपचारिक व्यवस्था के लिए बांकली बालाजी पर स्थित भवन में उपतहसील कार्यालय की व्यवस्था कर रखी थी।
इससे लोगों को दूरदराज कार्य के लिए भटकना नहीं पड़ रहा था, लेकिन विगत कुछ माह से नायब तहसीलदार के गीजगढ़ नहीं बैठकर सिकराय होने से ग्रामीणों को राजस्व कार्यों के लिए 15 किलोमीटर दूर भटकना पड़ रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल और जिला कलेक्टर देवेंद्र शर्मा को ज्ञापन देकर नायब तहसीलदार को गीजगढ़ ही लगाने की मांग की है।
Updated on:
21 Feb 2025 07:32 pm
Published on:
21 Feb 2025 07:26 pm
